BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

अस्थिबाधित दिव्यांगजनों के लिए 7 जुलाई को शासकीय आई.टी.आई में मेगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

रायपुर। विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर की उप संचालक डॉ शशीकला अतुलकर ने बताया कि अस्थिबाधित दिव्यांगजनों के लिए रोजगार हेतु मेगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 7 जुलाई को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक शासकीय आई.टी.आई विधानसभा रोड़ सड्डू में किया जाएगा।

यंग इंडिया के तत्वाधान में आयोजित मेगा प्लेसमेंट कैम्प में रामा उद्योग प्राइवेट, लिमिटेड, रिबाउंस एलएलपी रायपुर, शांता लिमिटेड, श्री श्याम ऑटोमोटिव, सौरभ रोलिंग मिल, तिरूबाला केमिकल्स, राइस पेट्रोलियम, गीमबुक्स, रियल स्पात एवं पॉवर लिमिटेड, रोटोकास्ट इंड्रस्टीज, टचस्टोन सर्विस प्रा. लि., पसारी मिनरल्स, वी स्नैप यू मीडिया सर्विसेस, अग्रवाल चैनल मिल्स, रिलाएबल एग्रो ग्रुप, सन एंड सन इंफामेटिव, टॉप-अप सेंटर पेट्रोल स्टेशन, आदि से संबंधित 20 निजी संस्थानों द्वारा लगभग 100 अस्थिबाधित दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराया जायेगा। प्लेसमेंट कैम्प में नियोजकों द्वारा 10वीं, 12वीं बी.ए., बी कॉम, बी.ई., आई.टी.आई, स्नातक, स्नातकोत्तर योग्यताधारी अस्थिबाधित दिव्यागंजन भाग ले सकते है।

प्लेसमेंट कैम्प में चयनित आवेदकों को उनके योग्यता एवं पद के अनुसार लगभग 10 से 20 हजार रूपये तक मासिक वेतनमान ओर भर्ती किया जाएगा एवं उनका कार्यक्षेत्र औद्योगिक क्षेत्र उरला, सिलतरा, भनपुरी एवं रायपुर रहेगा।

छत्तीसगढ़ के समस्त इच्छुक अस्थिबाधित दिव्यांगजन, जो बिना व्हीलचेयर के चलने फिरने में सक्षम है तथा जिनकी आयुसीमा 18 वर्ष से 45 वर्ष तक है वे इस प्लेसमेंट कैम्प में शामिल हो सकते है।

दिव्यांगजन अपने सभी प्रमाण-पत्रों तथा 12वीं / स्नातक उत्तीर्ण की अंकसूची, तकनीकी योग्यता, प्रमाण-पत्र, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड आदि के मूल एवं फोटोकॉपी की एक प्रति, दो पासपोर्ट साइज के फ़ोटो के साथ कैम्प में उपस्थित हो सकते है।

कैम्प में आने जाने हेतु कोई मार्गव्यय देय नहीं होगा। खाने-पीने एवं ठहरने की व्यवस्था स्वयं आवेदक को करना होगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय पर दूरभाष नंबर 0771-4044081 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Related Posts