भिलाई। दि बुद्धिष्ट सोसायटी आफ इंडिया शाखा भिलाई द्वारा बुद्ध विहार सेक्टर-6 भिलाई मे कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए संस्था के सीमित पदाधिकारियो की उपस्थिति मे डॉ. बाबासाहेब आम्बेडकर की 130 वीं जयंती सादगीपूर्ण तरीके से मनाई गई।
सर्वप्रथम भारतीय संविधान के शिल्पकार व दि बुद्धिष्ट सोसायटी आफ इंडिया के संस्थापक अध्यक्ष डा. बाबा साहेब आम्बेडकर के तेलचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। पदाधिकारियो को संबोधित करते हुए संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अनिल मेश्राम ने कहा कि जिस प्रकार विपदा की घड़ी मे डा. बाबासाहेब आम्बेडकर ने धैर्य व संयम के साथ संघर्ष की मिसाल पेश की थी उसी प्रकार आज कोरोना वायरस की महामारी से भारत बहुत बड़ी विपदा से गुजर रहा है ऐसी विकट स्थिति मे हम सबको मास्क लगाकर व दो गज की दूरी अपनाकर धैर्य के साथ कोरोना नामक संक्रामक बीमारी से संघर्ष कर उस पर विजय प्राप्त कर देश को सुरक्षित रखना है और भारत को कोरोना वायरस मुक्त बनाना है। महासचिव सुधेश रामटेके ने कहा कि संकट के दौर मे बौद्ध समाज राष्ट्र के प्रत्येक संघर्ष मे साथ खड़ा है और रहेगा तथा समाज को जागरूक करने का काम करेगा। समारोह मे अनिल मेश्राम, सुधेश रामटेके, जयश्री बौद्ध, जीवन सूर्यवंशी, केके चौहान, नरेंद्र शेंडे, राजू मेश्राम, गौतम खोब्रागड़े, ठानेन्द्र कामड़े, कपिल तभाने, समर्थ बौद्ध आदि उपस्थित थे।














