BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग निगम आयुक्त, दुर्ग सीएसपी और एसडीएम ने शहर ने अनावश्यक घूमने वालो को भेजा घर, लॉक डाउन का पालन करने की अपील

दुर्ग। आयुक्त हरेश मंडावी, सीएसपी विवेक शुक्ला, एसडीएम विनय पोयाम सहित अधिकारियों ने शहर में भ्रमण कर बाहर घूमने वालों से अनुरोध कर घर वापस भेजे । भ्रमण के दौरान पुलिस विभाग के आला अधिकारी नगर पालिक निगम दुर्ग के अधिकारी उपस्थित थे । उन्होंने 19 अप्रैल तक 5 दिन लॉकडाउन में सहयोग करने की अपील की। आम जनता से अपील, कोरोना संक्रमण का चैन तोड़ने पांच दिन और करें सहयोग:-
आयुक्त हरेश मंडावी शाम 6:00 बजे सीएसपी विवेक शुक्ला एसडीएम, विनय पोयाम तथा पुलिस और निगम अधिकारियों के साथ पटेल चौक से होते हुए पचरी पारा तकिया पारा से होकर केलाबाड़ी पोटियाकला होते हुए बोरसी क्षेत्र का भ्रमण किए उन्होंने घरों से बाहर निकलने वाले और घूमने वाले लोगों को रोक रोक कर बाहर निकलने का कारण पूछा और उनसे अनुरोध कर घर वापस भेजें। उन्होंने आम जनता से अपील कर कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए लॉकडाउन आवश्यक इसके तहत जिला कलेक्टर डा.सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे द्वारा निर्णय लिया गया है कि कोरोना संक्रमण का चैन तोड़ने 5 दिन का और लाकडाउन किया जाए। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार पूरे जिले में 5 दिन का 19 अप्रैल तक लॉकडाउन किया गया है अतः नागरिकों से अपील है की लॉकडाउन के दौरान कोई भी व्यक्ति बिना कारण घर से बाहर ना निकले । आपके सहयोग से जिला प्रशासन और निगम प्रशासन की सक्रियता से जिला और शहर में कोरोना संक्रमण के पॉजिटिव केस में गिरावट आई है 5 दिन के आपके सहयोग से हम शहर में कोरोना संक्रमण को नियंत्रण कर सकेंगे । लॉक डाउन का जायजा लेते वक्त बाहर घूमने वालों और दुकान खोल कर सामान बेचने वालों पर जुर्माना लगाकर कार्यवाही भी की गई।

Related Posts