दुर्ग। एसटीएफ के जवानों द्वारा विभिन्न नक्सली मुठभेड़ों में अद्वितीय वीरता के प्रदर्शन करते हुए नक्सलियों के विरुद्ध संचालित अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने के फलस्वरुप आज दिनांक 03.07.2025 को एसटीएफ मुख्यालय बघेरा दुर्ग में विशेष समारोह आयोजित करते हुए एसटीएफ के 52 अधिकारी/कर्मचारियों को विशेष पदोन्नति (Out of Turn Promotion) प्रदान किया गया।
इस अवसर पर कर्नल रजनीश शर्मा, उप पुलिस महानिरीक्षक, एसटीएफ की अध्यक्षता में त्रिलोक बंसल, पुलिस अधीक्षक एसटीएफ, आकाश कुमार शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसटीएफ, जयंत वैष्णव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसटीएफ, देवेन्द्र सिंह कश्यप, उप पुलिस अधीक्षक, महन्थ कुमार सिंह, उप पुलिस अधीक्षक, सतीश कुमार ध्रुवे, उप पुलिस अधीक्षक, यादराम बघेल, उप पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ उपस्थित रहे।
नक्सली मुठभेड़ो में अपनी जान जोखिम में डाल कर अदम्य साहस का परिचय देने वाले 52 अधिकारी/कर्मचारियों को इस सराहनीय कार्य की मान्यता स्वरूप तत्काल प्रभाव से 03 प्लाटून कमाण्डर को कंपनी कमाण्डर, 06 सहायक प्लाटून कमाण्डर को प्लाटून कमाण्डर, 11 प्रधान आरक्षक को सहायक प्लाटून कमाण्डर एवं 32 आरक्षक को प्रधान आरक्षक के पद पर क्रम से पूर्व पदोन्नत किया गया।
त्रिलोक बंसल, पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर कहा कि यह पदोन्नति विभाग में कार्य कर रहे अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगी। उन्होंने यह भी आशा जताई कि सभी कर्मचारी इसी प्रकार निष्ठा, साहस और कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य करते रहेंगे।
















