BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

धान के साथ नगदी फसल बोने के लिए प्रेरित करें और स्टार्टअप की संभावना पर कार्य करें: कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह

रायपुर। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने कृषि और संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि बीज और उर्वरक के भंडारण का आकलन करते रहे और किसानों को आवश्यकतानुसार उठाव कराएं। जिले में बोनी का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसे पूर्ण कराएं। जो विकासखंड इसमें पीछे है वह कार्ययोजना बनाकर पूर्ण करें। साथ ही उन्होंने आरईओ और एडीईओ को निर्देशित करते कहा कि किसानों को श्री पद्धति से बोनी के लिए भी प्रेरित किया जाए।

कलेक्टर ने कहा कि कृषि विभाग के अधिकारी फील्ड में निरंतर दौरा करें किसानों से संपर्क रखें और उन्हे योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। उन्हें धान के साथ अन्य नगदी फसल बोने के लिए प्रेरित करें, ऐसे फसल के लिए भी तैयार करें जो परंपरागत रूप छत्तीसगढ़ में ना बोई जाती हो मगर यहां के जलवायु के अनुकूल हो, फसल परिवर्तन के लाभ बताकर प्रेरित करें। यहीं नहीं ऐसे फसलों के बाजार की संभावनाएं भी बताएं और उपलब्ध कराएं। उन्होने कहा कि कृषि के क्षेत्र में अच्छे स्टार्टअप आ रहे हैं।

कृषि के विद्यार्थी जो इस क्षेत्र में कार्य करने के इच्छुक है उनसे चर्चा कर किसानों से संपर्क कराएं जिससे किसानों का अपने उत्पादों का बाजार भी मिलेगा। जिलें के प्रगतिशील किसान का चयन करें उन्हें अन्य किसानों से मिलाए ताकि वे भी अच्छी खेती करने के लिए प्रेरित हो।

उद्यानिकी विभाग नवाचार करें, ताकि उनके किसानों के उत्पादों का प्रदेश के बाहर में अच्छी मांग हो। इससेे जिले के किसानों की आर्थिक स्थिति सृदृढ़ होगी। मत्स्य विभाग बंद खदानों में केज कल्चर के माध्यम से मछली पालन को बढ़ावा दें। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts