BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

कृषि विभाग में बड़ा टेंडर दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपए ठगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

हमारे विभाग में वाटर शेड परियोजना (डब्लू डी.सी) डबरी निर्माण, गेबियन स्ट्रकचर, अडरगाउण्ड डाईक ड्राफ्ट स्पिलवे, चेक डेम काम करने के लिये करोड़ो रूपए का टेन्डर निकला है मेरा रायपुर में कृषि विभाग के बड़े अधिकारीयों के साथ अच्छा सबंध है तुम टेन्डर लेना चाहते तो बताओं बड़े अधिकारीयों से बातचीत सेटिंग करके मैं तुम्हे टेन्डर दिलवा दूंगा…

 

 

कांकेर। प्रदीप साहू पिता हलधर साहू उम्र 35 वर्ष शांतिनगर कांकेर का निवासी हूं दिनांक 01.07.2025 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश किया कि कृषि विभाग कांकेर में काम करने के कारण उसी विभाग में आना जाना होने के कारण माह जनवरी 2024 में उप संचालक कृषि कार्यालय कांकेर में काम करने वाले राजु सोनी पिता गजेन्द्र सोनी निवासी माहुरबंदपारा कांकेर से मेरी जान पहचान हुई।

राजु सोनी कृषि आफिस कांकेर में मिला तो वह सामान्य बातचीत के दौरान मुझसे बोला कि कृषि विभाग में तुम्हारा बोरवेल्स एवं मशीनरी का काम चल रहा है।

इसमें कोई ज्यादा फायदा नहीं है। हमारे विभाग में वाटर शेड परियोजना (डब्लू डी.सी) डबरी निर्माण, गेबियन स्ट्रकचर, अडरगाउण्ड डाईक ड्राफ्ट स्पिलवे, चेक डेम काम करने के लिये करोड़ो रूपए का टेन्डर निकला है मेरा रायपुर में कृषि विभाग के बड़े अधिकारीयों के साथ अच्छा सबंध है तुम टेन्डर लेना चाहते तो बताओं बड़े अधिकारीयों से बातचीत सेटिंग करके मैं तुम्हे टेन्डर दिलवा दूंगा कहकर राजू सोनी और लोकांश सोनी के द्वारा टेन्डर दिलाने के नाम पर मुझसे 15,00000 लाख रूपये बाद मुझे टेन्डर नहीं दिलवाया गया और मेरे रूपये वापस नहीं कर मुझसे धोखाधड़ी किया गया है।

मेरे साथ राजू सोनी व लोकांश सोनी के द्वारा टेन्डर दिलाने के नाम पर किये गये धोखाधड़ी किया गया है जो प्रथम द्ष्टया अपराध धारा 318(4),बीएनएस घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान दोनो आरोपियों को अपने सकुनत माहुरबंदपारा कांकेर से आरोपी 1.राजु सोनी पिता राजेन्द्र सोनी उम्र 37 वर्ष निवासी माहुरबंदपारा कांकेर जिला उत्तर बस्तर 2.लोकांश सोनी पिता आत्माराम सोनी उम्र 24 वर्ष निवासी विंध्यवासिनी वार्ड धमतरी जिला धमतरी को हिरासत में लिया गया।

जिससे घटना दिनांक के संबंध में पुछताछ करने पर 15,00000 लाख रूपये की धोखाधड़ी करना स्वीकार किये व आरोपियों को दिनांक 01.07.2025 को गिरफ्तार कर आरोपी का कृत्य अजमानतीय होने पर रिमाण्ड तैयार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर के नेतृत्व में उपनिरी सुरेन्द्र मानिकपुरी सउनि तेजेश्वर कश्यप, मप्रआर.हितेश्वरी चेलक, आरक्षक ओंकर कुलदीप का अहम भूमिका रहा।

गिरफ्तार आरोपीः- 1.राजु सोनी पिता राजेन्द्र सोनी उम्र 37 वर्ष निवासी माहुरबंदपारा जिला उत्तर बस्तर।

2.लोकांश सोनी पिता आत्माराम सोनी उम्र 24 वर्ष निवासी विंध्यवासिनी वार्ड, धमतरी।

Related Posts