BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

वरिष्ठ पत्रकार आरएन रामाराव ने मुख्यमंत्री से की मांग: जिले के पत्रकारों व उनके परिजनों के लिए बेहतर चिकित्सा का हो इंतजाम

प्रति
मा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी
मुख्यमंत्री, छग शासन
रायपुर (छ.ग.)

विषय:- पत्रकार व उनके परिवार के ईलाज की उचित व्यवस्था संबंधी।

महोदय जी,
अनुरोध है कि कोरोना संक्रमण के कारण पिछले कुछ दिनो से दुर्ग भिलाई सहित अन्य जिलों में पत्रकारों सहित उनके परिवार भी न केवल संक्रमण की मार झेल रहे हैं बल्कि निजी हॉस्पिटल में उपचार के माध्यम से आर्थिक परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। बस इतना ही नही कई घरों में गमगीन माहौल बना हुआ है। प्रदेश के कई पत्रकार अभी भी निजी चिकित्सालयो में भर्ती हैं। और वे किसी तरह की राहत के इंतजार में है। निजी चिकित्सालय में पत्रकारों को अपने ही शहर में बेड नही मिल रहा है। उन्हें दूसरे शहरों में जाकर ईलाज करवाना पड़ रहा है। इस संकट की घड़ी में हम सभी को अपने साथियों की मदद के लिए तैयार रहना चाहिए। ताकि किसी के घर मे कोई भी अप्रिय स्तिथि निर्मित होने से रोका जा सके। मुख्यमंत्री जी का गृह जिला हैं। मुख्यमंत्री जी के लिए व्यवस्था करना कोई बड़ी बात नही होगी। मैं हाथ जोड़कर वरिष्ठ पत्रकारों से, समस्त प्रेस क्लब सहित तमाम पत्रकार संगठनो से निवेदन करता हूं। वे जिले के पत्रकारों व उनके परिजनों के लिए बेहतर चिकित्सा का इंतजाम करे। अन्यथा देर होगी। तो हम सबको पछताना भी पड़ेगा।
मान. मुख्यमंत्री जी से अनुरोध है कि भयावह कोरोना स्थित को देखते हुए पत्रकार व उनके परिवार के सदस्यों को सही इलाज हेतु निर्देशित करने की कृपा करें।

आर.एन.रामाराव
उपाध्यक्ष
न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई
9425245903

Related Posts