BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कोविड केयर की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर पहुंचे धमधा, दुर्ग एसपी के नेतृत्व में धमधा में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

दुर्ग। कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे आज धमधा ब्लाक पहुँचे। यहाँ कोविड केयर के लिए आक्सीजन युक्त 20 बेड का सेंटर तैयार किया जा रहा है। एसडीएम श्री बृजेश कुमार क्षत्रिय ने बताया कि कोविड सेंटर के लिए चिकित्सकों का तथा नर्सिंग स्टाफ का चयन कर लिया गया है। कलेक्टर ने कहा कि सेंटर में जरूरी दवाईयाँ रखें। साथ ही मरीजों के आक्सीजन लेवल पर पूरी नजर रखें। यदि आक्सीजन लेवल ड्राप होता है तो जिला मुख्यालय स्थित हायर सेंटर में रिफर करें। कलेक्टर ने कहा कि टेस्टिंग की व्यवस्था भी पुख्ता हो तथा टीकाकरण का कार्यक्रम भी लक्ष्य अनुरूप पूरा होता रहे।
दुर्ग पुलिस ने धमधा क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च
दुर्ग पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के नेतृत्व में आज धमधा के विभिन्न क्षेत्रो में आज फ्लैग मार्च निकाला गया तथा लोगो को कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए घरो में रहने, मास्क पहनने, सेनेटाइजर का प्रयोग करने अपील की गई। पुलिस अधीक्षक ने धमधा क्षेत्र में पुलिस द्वारा की गई वेरिकेटिंग और तैयारियों का जायजा लिया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग ग्रामीण प्रज्ञा मेश्राम, डीएसपी (मुख्यालय) शौकत अली, धमधा टीआई त्रिनाथ त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।

Related Posts