रायपुर। राज्य सरकार ने जनसंपर्क विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। इस बार ना सिर्फ तबादले हुए हैं बल्कि लंबे समय से प्रतीक्षित प्रमोशन भी दिए गए हैं। इसके चलते संचालनालय से लेकर अधीनस्थ कार्यालयों तक कर्मचारी इधर से उधर हुए है।
इस बार विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की अनुशंसा पर सहायक सूचना अधिकारियों को प्रमोशन देकर सहायक जनसंपर्क अधिकारी बनाया गया है। लंबे समय से इस पदोन्नति की मांग कर्मचारी कर रहे थे। अब संचालनालय स्तर पर मंजूरी मिलने के बाद कई कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है।
देखिए पूरी सूची…

















