BREAKING

Uncategorised

मेडिकल स्टोर की आड़ में श्री लक्ष्मी मेडिकल्स बेच रहा था आइसक्रीम-कोल्डड्रिंक और जनरल समान, पुलिस और ड्रग्स विभाग ने किया सील

रायपुर। एन्टी करप्शन ब्यूरो/ईओडब्लू मुख्यालय के सामने स्थित श्री लक्ष्मी मेडिकल्स को सिविल लाइंस पुलिस और रायपुर ड्रग्स विभाग ने सोमवार की दोपहर सील कर दिया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि श्री लक्ष्मी मेडिकल्स लॉक डाउन के गाइडलाइंस का उल्लंघन करते हुए मेडीकल स्टोर में आइसक्रीम, कोल्डड्रिंक सहित खाने-पीने की जनरल समान बेच रहे है। सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस और ड्रग्स विभाग ने मौके पर पहुंची तथा शिकायत सही पाये जाने पर तुरन्त श्री लक्ष्मी मेडकल्स को सील कर दिया।
ज्ञात हो कि रायपुर में 9 अप्रैल की शाम 6 बजे से 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक टोटल लॉकडाउन है, सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं ही चालू रखी गई है जिसमे अस्पताल, मेडीकल, पेट्रोल पंप आदि शामिल है। श्री लक्ष्मी मेडिकल्स, मेडिकल स्टोर की आड़ में दूसरी समान बेच रहा था जो कि कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन करते हुए प्रशासन के आदेशों को ठेंगा दिखाने का कार्य कर रहा था।

Related Posts