BREAKING

घर-परिवार

चैत्र नवरात्रि 2021: कल से प्रारंभ हो रहा है चैत्र नवरात्रि, इन उपायों को करने से बरसेगी माता रानी की कृपा

13 अप्रैल, मंगलवार से नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत हो रही है। 22 अप्रैल, 2021 तक नवरात्रि की धूम रहेगी। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। भक्त इन दिनों मां को प्रसन्न करने के लिए व्रत भी रखते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के दिनों मे कुछ उपाय करने से मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं मां दुर्गा को प्रसन्न करने के उपाय…

अखंड ज्योत जलाएं

  • नवरात्रि के पावन दिनों अखंड ज्योत जलाने का बहुत अधिक महत्व होता है। अगर संभव हो तो इस नवरात्रि अखंड ज्योति जलाएं। इस बात का ध्यान रखें कि अखंड ज्योति जलाने के बाद घर को खाली नहीं छोड़ते हैं।

माता को रोजाना भोग लगाएं

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के दौरान मां धरती पर आ जाती हैं। इन नौ दिनों में रोजाना मां को भोग लगाएं। मां को सिर्फ सात्विक चीजों का ही भोग लगाएं।

मां का ध्यान करें

  • इन दिनों में मां का अधिक से अधिक ध्यान करें। दुर्गा चालीसा या दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे नम: का जप करें।

मां को पुष्प अर्पित करें

  • मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए रोजाना पुष्प भी अर्पित करें। मां को लाल रंग के पुष्प अतिप्रिय होते हैं।

मां को सुहाग का सामान अर्पित करें

  • नवरात्रि के दौरान मां को सुहाग का सामान भी अर्पित करें। मां को सुहाग का सामान अर्पित करना शुभ होता है।
  • साभार:हिंदुस्तान

Related Posts