BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

लॉकडाउन में दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ने 526 वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत एवं 210 बिना मास्क वालों के उपर महामारी एक्ट की कार्यवाही

भिलाई। प्रशांत ठाकुर, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग निर्देशानुसार एवं गुरजीत सिंह, उप पुलिस अधीक्षक, यातायात के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा लॉक डाउन के नियमो का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध दिनांक 06.04.2021 से निरंतर कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 06.04.2021 से 14.04.2021 तक जिला दण्डाधिकारी के द्वारा कोरोना महामारी को रोकने के प्रयास में जिले के अंतर्गत लॉकडाउन लगाया गया है जिसके अंतर्गत केवल इंमरजेन्सी सेवाओं को छोडकर सभी प्रकार के सेवाओं पर पूर्णतः पाबंदी लगाई गई है। परंतु कुछ ऐसे लोग भी है जो लॉकडाउन नियम का पालन नही कर रहे है यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा आज दिनांक तक ऐसे 526 वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत एवं 210 बिना मास्क वालों के उपर महामारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।उप पुलिस अधीक्षक, यातायात के नेतृत्व में लॉक डाउन के दौरान शहर को 04 भागो में विभाजित कर 03 यातायात निरीक्षक को अपने अपने क्षेत्र में यातायात व्यवस्था/लॉक डाउन का पालन कराने हेतु प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस व्यवस्था में आम नागरिको से लॉक डाउन का पालन कराने के लिए 03 उप निरीक्षक, 16 सहायक उप निरीक्षक, 22 प्रधान आरक्षक, 145 आरक्षक, 08 चालक आरक्षक की ड्यूटी लगाई गई है जिसके अंतर्गत 19 फिक्स वाहन चेकिंग पाइंट, 10 बाईक पेट्रोलिंग, 04 हाईवे पेट्रोलिंग यातायात व्यवस्था लॉक डाउन के दौरान लगाई गई है।अपीलः- यातायात पुलिस दुर्ग शहर के आमनागरिकों से अपील करती है कि कोरोना महामारी को देखते हुए घर से बाहर न निकले, बाहर निकलते समय मास्क अवश्य लगाये एवं सोसल डिस्टेसिंग का पालन करे तथा लॉकडाउन के नियमों का पालन करें। तब हम सब मिलकर इस महामारी को बढ़ने से रोक सकते है।

Related Posts