BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

गुड्डू खान ने मुख्यमंत्री से की मांग: घरेलु उपभोक्ताओं को बिजली बिल के भुगतान में अतिरिक्त चार्ज में दी जाए छूट

भिलाई। युवा कांग्रेस जिला दुर्ग (ग्रामीण) के पूर्व जिला महासचिव एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक 2, खुर्सीपार के मीडिया प्रभारी एमामुद्दीन खान (गुड्डु खान) ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ई-मेल भेजकर कहा है की प्रदेश में Covid-19 महामारी बहुत तेजी से अपने पाव पसार रहा है। प्रदेश के ज्यादातर जिले में लगभग लॉकडाउन लगा हुआ है, जिसके कारण बहुत से लोगो की रोजी-रोजगार बंद हो गए है। जिनके कारण उन्हें बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण को देखते हुये घरेलु उपभोक्ताओं को बिजली बिल के भुगतान में बिना किसी सरचार्ज (अतिरिक्त चार्ज) के 31मई 2021 तक छूट दी जानी चाहिये व उपभोक्ताओं में वायरस का संक्रमण ना फैले इस कारण अगले माह मई में बिजली बिल रीडिंग व नगद भुगतान कार्यो पर रोक लगानी चाहिये तथा आने वाले मई माह में बिजली बिल को औसत खपत के आधार पर डोर लॉक स्कीम के तहत दिया जाना चाहिए। वास्तविक खपत के आधार पर आगामी माह जून में बिल की गणना कर उपभोक्ताओं की ओर से कम या ज्यादा भुगतान की गई राशि को समायोजित किया जाना चाहिए। जिसमे प्रत्येक माह 400 यूनिट तक आधे दाम पर बिजली बिल की छूट का लाभ अगले माह में जारी होने वाले बिल पर उन्हें एक मुश्त दो माह का लाभ उपभोक्ताओं को दिया जाना चाहिए।

Related Posts