दुर्ग। कोविड-19 की रोकथाम एवं सुरक्षा को लेकर अति पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम द्वारा थाना रानीतराई के समस्त स्टाफ एवं ड्यूटी में तैनात अधिकारी कर्मचारियों मास्क पहनने, हाथों को समय समय पर सेन्टाइज करते रहने एवं पुलिस स्टाफ और उनके परिवार में पोसिटिव व्यक्ति के इलाज की व्यवस्था हेतु दुर्ग पुलिस द्वारा कोरोनटाइन पुलिस अधिकारी कर्मचारी एवं उनके परिवार के लिए राशन उपलब्ध कराने एवं इलाज हेतु बेड उपलब्ध कराने सहयोग प्रदान किया जाएगा आदि जानकारी दी गई।पुलिस अधीक्षक दुर्ग प्रशांत ठाकुर के निर्देशानुसार आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग ग्रामीण प्रज्ञा मेश्राम के नेतृत्व में कोविड-19 की रोकथाम को मद्देनजर आज थाना थाना रानीतराई के क्षेत्रों में थाना रानीतराई थाना पाटन पुलिस की टीम के द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। जिसमें क्षेत्र के समस्त ग्रामों में पुलिस टीम द्वारा लोगों से मास्क पहनने एवं बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई तथा कोरोना को देखते हुए आम जनता को धारा 144 को लेकर हिदायत दी गई एवं दीगर जिले से आने वाले लोगो को प्रवेश नही करने हिदायत दी गई। एवं थाना रानीतराई क्षेत्र के पढ़ने वाले जिला दुर्ग बॉर्डर चेक प्वाइंट निरीक्षण किया गया से किया गया। उक्त फ्लैग मार्च मैं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग ग्रामीण प्रज्ञा मेश्राम थाना प्रभारी रानीतराई निरीक्षक व्ही प्रभा राव उपनिरीक्षक विजय मिश्रा, आर मोहनिष कुमार , टोपेन्द्र निर्मलकर, तुलेश धनकर, सनत सिन्हा, खिलेश कुर्रे ज़िलकाद अली। थाना पाटन थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी, प्र आर ठाकुर राम यादव आर होमन साहू, महेंद्र बंजारे सम्मिलित हुए। उक्त फ्लैग मार्च रानीतराई से होते हुए कौहि धमतरी बॉडर, खपरी, चुलगहन, निपानी धमतरी बॉडर, ओदरागहन, अकतई, बेल्हारी, किकिरमेटा बालोद बॉडर, बटरेल, रिवागहन बालोद बॉडर , बासीन, बोरवाय, जामगांव आर ,क्षेत्र में किया गया।














