BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

फार्म हाउस के योगाश्रम में गांजा बेचने वाला आरोपी बाबा गिरफ्तार, दो किलो गांजा सहित आपत्तिजनक अनैतिक सामान बरामद

फार्महाउस योगाश्रम में बेंच रहा था अवैध रूप से गांजा…आरोपी से 1.993 किलोग्राम गांजा जप्त…फार्म हाउस से आपत्तिजनक अनैकित सामान बरामद…आरोपी विगत 10 वर्षों से गोवा में चला रहा था योगाश्रम…आरोपी गोवा में विदेशी पर्यटकों को सिखाता था योगाध्यान…आरोपी 10 से अधिक एनजीओ संस्थान का बताता है स्वयं को डायरेक्टर…आरोपी के एनजीओ संस्थानों किया जा रहा है जांच…आरेापी 100 से अधिक देशों में बताता है यात्रा करना…आरोपी 20 वर्ष बाद वापस डोंगरगढ़ आकर कर रहा था योगाश्रम निर्माण…आरोपी गोवा की शैली में करना चाहता था डोंगरगढ़ में योगाश्रम निर्माण…फार्म हाउस की संदिग्ध गतिविधियों में थी पूर्व से पुलिस की नजर…

 

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अति. पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं एसडीआपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के दिशानिर्देश पर थाना प्रभारी जितेन्द्र वर्मा डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार गस्त पेट्रोलिंग कर अवैध गतिविधियों, अवैध गांजा, शराब, विक्रेता चाकुबाज एवं अन्य असमाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखकर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी कड़ी में मुखबीर कि सूचना पर प्रज्ञागिरी पहाड़ी के पास योगी बाबा कांती अग्रवाल पिता प्रहलाद अग्रवाल उम्र 45 वर्ष साकिन प्रज्ञागिरी पहाड़ी के पास डोंगरगढ़ के द्वारा अपने फार्म हाउस पर अवैध गांजा रखकर बेचने कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत कराकर और पुलिस बल के साथ प्रज्ञागिरी पहाड़ी के पास स्थित योगी बाबा कांतीलाल अग्रवाल के फाॅर्म हाउस मे विधिवत रेड कार्यवाही किया गया।

मौके पर फाॅर्म हाउस मे उपस्थित संदेही योगी बाबा कांती अग्रवाल को अवैध गांजा रखने बेचने की सूचना से अवगत कराकर उसकी सहमति से गवाहों के समक्ष विधिवत तलाशी लिया गया।

तलाशी दौरान बरामदा में रखे दीवान के अंदर से दो पैकेट मादक पदार्थ अवैध गांजा बरामद होने पर आरोपी योगी कांती अग्रवाल पिता प्रहलाद अग्रवाल उम्र 45 वर्ष से अवैध गांजा कुल वजन 1.993 किलोग्राम किमती- 20000/-रू0 को विधिवत जप्त किया जाकर आरोपी को एनडीपीएस एक्ट कि धारा 20(ख) के तहत विधिवत गिरफ्तार कर बाद कार्यवाही माननीय न्यायालय पेश किया गया।

कार्यवाही दौरान आरोपी फार्महाउस योगाश्रम से अवैध गांजा के साथ आपत्तिजनक अनैतिक सामान भी बरामद किया गया है। आरोपी से पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा स्वयं डोंगरगढ़ का स्थाई निवासी होना जो विगत 20 वर्षों से गोवा में योगाश्रम चलाना जिसमें विदेशी पर्यटकों को योगाध्यान सिखाना बताता है एवं 100 से अधिक देशों की यात्रा, 10 से अधिक एन0जी0ओ0 संस्था का डायरेक्टर होना बताया है। आरोपी गोवा के तर्ज पर डोंगरगढ प्रज्ञागिरी के पास 02 माह से योगाश्रम का निर्माण कर था। आरोपी के एनजीओ संस्थान व विदेश यात्रा की जांच कर विधि पुर्वक कार्यवाही की जायेगी।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा, उनि0 भूषण चंद्राकर, सउनि0 मुजिब रहमान कुरैशी, प्र0आर0 राणा प्रसन्ना, आरक्षक चितेश गात्रे, अजय पटले, अशोक यादव, योगेश साहू, का विशेष योगदान रहा है।

नाम आरोपीः- योगी कांती अग्रवाल पिता प्रहलाद अग्रवाल उम्र 45 वर्ष साकिन प्रज्ञागिरी पहाड़ी के पास डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव

Related Posts