BREAKING

Uncategorised

गाली-गलौज से परेशान होकर भतीजे ने चाचा पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, पुलिस की सक्रियता से 4 घटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

 

 

बिलासपुर। आज दोपहर 1:00 बजे के आसपास मंगला निवासी संतोष पटेल पिता नर्मदा पटेल उम्र 45 वर्ष सब्जी बेचकर सायकल से कुदुदंड तुलजा भवानी मंदिर के पास पहुंचा था तभी कोई व्यक्ति पीछे से आकर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे संतोष पटेल घायल हो गया और आरोपी फरार हो गया। घटना की सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर सिविल लाइन पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर आहत संतोष पटेल जो घटना स्थल पर खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था को एम्बुलेंस की माध्यम से बिना बिलंब किये तत्काल सिम्स अस्पताल इलाज हेतु भेजा गया। गंभीर घटना होने एवं आरोपी अज्ञात होने के कारण पुलिस अधीक्षक बिलासपुर प्रशांत अग्रवाल के द्वारा निर्देशित किया गया कि आरोपी को हरहाल में तत्काल गिरफ्तार कर मामला से पर्दा उठाना जरूरी है तब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप, csp आर एन यादव एवं csp स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक शनिप रात्रे के नेतृत्व में थाना स्टॉप के साथ घटना स्थल के आसपास का सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर संदेही, घायल संतोष पटेल का भतीजा लव कुमार पटेल होना पहचान होने पर संदेही का पतातलाश हरसंभव प्रयास किया गया जो घटना के 4 घण्टे बाद संदेही लव कुमार पटेल पिता रामराज पटेल उम्र 24 वर्ष को सकरी इलाके से पकड़ कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना करना कबूल किया जिसने बताया कि घायल संतोष पटेल शराब पीकर हमेशा मेरे घर परिवार वालो को गाली गलौज देता था ,कल रात में भी गाली गलौज किया था, तथा आज सुबह भी गाली गलौज देकर सब्जी बेचने गया था तब परेशान होकर उसका जीभ को काटूंगा कहकर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया हु बताया आरोपी को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Related Posts