BREAKING

Uncategorised

मुख्यमंत्री सहायता कोष से रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर जिले को 4 करोड़ जारी, सभी कलेक्टरो क़ो कोरोना की स्थिति की निरंतर समीक्षा के निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर कोरोना संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण एवं उपचार के लिए रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर जिले को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 4 करोड़ रूपए की राशि आज आबंटित की गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी जिलों के कलेक्टरो क़ो निर्देश दिये हैं कि वो अपने जिलों में कोरोना की स्थिति की लगातार समीक्षा करते रहे ।  कोरोना प्रभावित जिलों से इसके नियंत्रण, उपचार की आवश्यकता तथा जरूरतमंदों की मदद के उद्देश्य से तत्काल प्रस्ताव मुख्यमंत्री सचिवालय भिजवाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जिलों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप राशि उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की रोकथाम एवं उपचार की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए राशि की कमी नहीं होने दी जाएगी। मुख्यमंत्री सचिवालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमण की रोकथाम प्रभावितों के इलाज की बेहतर व्यवस्था तथा जरूरतमंदों की मदद के लिए रायपुर जिले को 2 करोड़ रूपए, दुर्ग एवं बिलासपुर जिले को एक-एक करोड़ रूपए की राशि जारी की गई है।

Related Posts