भिलाई। पुरानी भिलाई पुलिस ने मां बहन की अश्लील गाली देकर जान से मारने की धमकी देते अपने गाड़ी में जबरदस्ती बैठाकर रायपुर की ओर ले जाने वाले आरोपी और उसके अन्य साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
पुरानी भिलाई थाना प्रभारी अम्बर सिंह भारद्वाज ने बताया कि दिनांक 14.06.2025 को प्रार्थी करण गुप्ता ने पुरानी भिलाई थाना में लिखित शिकायत दिया कि वो अपने साथी अंशु तिवारी के साथ चाय पीने सरकारी अस्पताल के पास दादर रोड गया था।
सुबह करीबन 04.00 बजे हाउसिंग बोर्ड चरोदा हाईटस के पास ब्लैक थार क्रमांक सीजी 07 सीएम 8400 में आरोपी गौतम सोना व उनके अन्य तीन चार साथी आए और मां बहन की अश्लील गाली देकर जान से मारने की धमकी देते हुए तुम हमारे खिलाफ एसपी आफिस में जमीन और महादेव सट्टा एप से संबंधित पकडकर जबरदस्ती गाडी में बिठाकर रायपुर की ओर ले गए और चलती गाडी में मुझे हाथ थप्पड मुक्का से मारपीट किये।
प्रार्थी अपने बचाव करते समय उनके गाडी में गेयर को लात मारा जिससे गाडी रूक गई और वहां से भागकर थाना आया और गौतम सोना व उनके अन्य साथियों के खिलाफ आवेदन दिया जिस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 240/25, धारा 138, 296, 351(2), 3(5), 115 (2) बीएनएस घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
















