BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने सीमावर्ती नाकेबंदी का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

दुर्ग। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर आज जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने हेतु लगाये गए लॉकडाउन हेतु लगाई गई व्यवस्था का जायजा लेने आज कुम्हारी, पाटन, उतई व अमलेश्वर के क्षेत्रों में पहुंचे सर्वप्रथम उन्होंने पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन आकाश राव गिरिपुंजे तथा थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी व नायब तहसीलदार डीके साहू के साथ समस्त पाटन नगर का भ्रमण कर लॉकडाउन व्यवस्था का जायजा लिया तथा समस्त नगर वासियों से भ्रमण के दौरान लॉकडाउन के निर्देशों का पालन करने हेतु अपील की।तदुपरांत उनके द्वारा पाटन के सीमावर्ती नाकेबंदी वाले ग्राम तरीघाट एवं ठकुराइन टोला पहुंचकर नाकेबंदी का निरीक्षण किया गया। तदुपरांत पुलिस अधीक्षक अपने काफिले के साथ अमलेश्वर के महादेव घाट पुलिया में लगाई गई नाकेबंदी व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे तथा व्यवस्था को लेकर उन्होंने एसडीओपी पाटन आकाश राव गिरिपुंजे तथा थाना प्रभारी विरेंद्र श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।उनके द्वारा भ्रमण पर लगातार लोगों से लॉकडाउन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी में तैनात पुलिस व प्रशासन के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सदैव मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करने तथा कोरोना संक्रमण से स्वयं का बचाव करते हुए ड्यूटी करने की हिदायत भी दी।

Related Posts