BREAKING

घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 13 जून: सिंह राशि वालों भावनाओं पर काबू रखें, भावुक मन से लिया गया फैसला नुकसानदायक रहेगा

आज 13 जून दिन शुक्रवार है और आज चंद्रमा का संचार दिन रात मकर राशि में हो रहा है। चंद्रमा के इस संचार के दौरान आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र से संचार करेंगे। और चंद्रमा से आज छठे भाव में गुरु का गोचर होगा। जबकि चंद्रमा से दूसरे भाव में आज राहु का संचार हो रहा है। जबकि आज मंगल और शुक्र के साथ चंद्रमा का अत्यंत ही शुभ त्रिकोण योग भी बनने जा रहा है। आइए जानते है आज का राशिफल…

 

 

मेष राशि- धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। यात्रा का संकेत है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर होगी। संतान कमाने की ओर जाएगी। सब कुछ बहुत अच्छा दिख रहा है। सूर्य को जल देना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि– परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- आनंददायक जीवन गुजरेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि– शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। कार्यों में विघ्न-बाधा धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- भावनाओं पर काबू रखें। भावुक मन से लिया गया फैसला नुकसानदायक रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- गृहकलह के संकेत हैं लेकिन भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- पराक्रम रंग लाएगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- धन का आवक बढ़ेगा। जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे न लगाएं। जुबान पर काबू रखें। अपनों में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि- समाज में आपका कद बढ़ेगा। आकर्षण के केंद्र बनेंगे। वाहवाही होगी। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- मन चिंतित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा संभव है। प्रेम-संतान व व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम-संतान का साथ होगा व व्यापार भी अच्छा। स्वास्थ्य भी अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

Related Posts