BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

अहमदाबाद विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का निधन

एअर इंडिया की शुरुआत 1932 में उद्यमी जेआरडी टाटा ने की थी। 1953 में भारत सरकार ने इसका अधिग्रहण कर लिया था। 2022 में 2.2 अरब डॉलर के सौदे में एयरलाइन का संचालन फिर अपने हाथ में ले लिया। अब अहमदाबाद हादसे के बाद विमानन कंपनी की साख को बड़ा झटका लगा है…

 

अहमदाबाद (ए)। गुजरात के अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट जा रहा बोइंग का 787 ड्रीमलाइनर विमान गुरुवार को क्रैश हो गया। यह विमान टेकऑफ के महज पांच मिनट बाद ही एयरपोर्ट से कुछ दूरी पर स्थित मेघाणीनगर में एक रिहायशी इलाके में इमारत से टकरा गया। इस घटना के बाद दुनियाभर के नेताओं ने घटना पर शोक जताया और हताहतों के परिजनों को लेकर संवेदना व्यक्त की। इस बीच खबर आ रही हैं कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी इस एयर इंडिया की फ्लाइट में सवार थे। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हादसे में रुपाणी के बचने की संभावना काफी कम है। हालांकि, इस बारे में आधिकारिक जानकारी अभी नहीं आई है।

विजय रुपाणी को जानिए
गुजरात के पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद रहे विजय रुपाणी का 68 साल की आयु में निधन हो गया। वर्ष 2016 से 2021 के बीच गुजरात के मुख्यमंत्री रहे रुपाणी का सियासी करियर काफी लंबा रहा है। गुजरात में मुख्यमंत्री बनने से पहले रुपाणी जुलाई, 2006 से 2012 के बीच राज्यसभा सदस्य रहे। साल 2014 में नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया और देश के प्रधानमंत्री बने। गुजरात में उनकी जगह आनंदीबेन पटेल ने ली।

इसके लगभग दो साल बाद अगस्त, 2016 में आनंदीबेन पटेल की जगह विजय रुपाणी राज्य के मुख्यमंत्री बने। 2017 के विधानसभा चुनाव भाजपा ने रुपाणी के चेहरे पर लड़ा और जीतकर एक बार फिर से सत्ता में वापसी की। विधानसभा चुनाव में जीत के बाद विजय रुपाणी ने दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। अपने दो कार्यकाल में कुल पांच साल 37 दिन तक इस पद पर रहे।

बतौर मुख्यमंत्री अपने पहले कार्यकाल में रुपाणी अगस्त, 2016 से दिसंबर, 2017 तक सीएम पद पर रहे। इसके बाद उन्होंने दिसंबर, 2017 से सितंबर, 2021 के बीच मुख्यमंत्री पद संभाला। पांच साल 37 दिन तक मुख्यमंत्री रहे रुपाणी ने फरवरी से अगस्त, 2016 के बीच गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में भी काम किया। इससे पहले वर्ष 1996-97 में रुपाणी राजकोट नगर निगम के मेयर भी रहे।

विजय रुपाणी का व्यक्तिगत जीवन
सियासत से इतर बात रुपाणी के निजी जीवन की करें तो विजय रुपाणी ने भाजपा महिला विंग की सदस्य अंजलि से शादी की। रुपाणी के परिवार में एक बेटा ऋषभ और बेटी राधिका हैं। बेटी शादीशुदा है।

  • अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) कार्यकर्ता रहे।
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में भी शामिल हुए।
  • पहले जनसंघ और बाद में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सदस्य रहे।
  • 1976 में आपातकाल के दौरान जेल भी गए रुपाणी।
जन्म बर्मा में हुआ, 65 साल पहले परिवार गुजरात आया
रुपाणी का जन्म बर्मा (आज का म्यांमार) में हुआ। यहां की राजनीतिक अस्थिरता के कारण परिवार 1960 में गुजरात के राजकोट आ गया। रुपाणी ने गुजरात से अपनी पढ़ाई पूरी की। उन्होंने कानून की डिग्री भी हासिल की।

  • वर्ष-1977 में धर्मेंद्रसिंहजी एसी कॉलेज से बीए की डिग्री ली।
  • वर्ष-1980 में सौराष्ट्र विश्वविद्यालय के तहत एएमपी लॉ कॉलेज से कानून में स्नातक (एलएलबी) की डिग्री।

Related Posts