BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

आईईडी ब्लास्ट में ASP आकाश राव शहीद: एसडीओपी और टीआई घायल, इलाके में सर्चिंग तेज

सुकमा। जिले में नक्सलियों ने फिर आतंक मचाया है। अपनी नापाक करतूतों को अंजाम दिया है। जिले के गोलापल्ली में नक्सलियों ने एक पोकलेन मशीन में आग लगा दी। फोर्स को निशाना बनाकर और घात लगाकर आईडी ब्लास्ट किया, जिसमें एएसपी शहीद हो गए। वहीं एसडीओपी और थाना प्रभारी गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें बेहतर इलाज के लिये रायपुर भेजा गया है।

पोकलेन में आग लगाने की सूचना पर सुकमा से पुलिस टीम सर्चिग पर रवाना हुई थी। टीम में एएसपी, एसडीओपी, थाना प्रभारी समेत कई जवान शामिल थे। शहीद जवान के शव और गंभीर रुप से घायल एसडीओपी, टीआई को रायपुर लाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक माआवोदियों के महासचिव बसवराजू के साथ ही 28 नक्सलियों को जवानों ने 21 मई को मार गिराया था। इसके बाद से बौखलाए नक्सलियों ने 10 जून को भारत बंद का आह्वान करते हुए गोलापल्ली के पास एक खदान में खड़ी पोकलेन मशीन को फूंक दिया।

घटना की जानकारी लगने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरीपूंजे अपने साथ एसडीओपी और थाना प्रभारी को लेकर घटनास्थल के लिए रवाना हुए थे।

नक्सली अपने पूर्व निर्धारित रणनीति के तहत घात लगाकर बैठे थे। वो जानते थे कि जवान मौके पर जरूर आयेंगे। इसी बात का अंदेशा लगाते हुए नक्सलियों ने आईडी लगाकर रखा था। जैसे ही एएसपी मौके पर पहुंचे कि वो आईईडी की चपेट में आ गए।

एडिशनल एसपी आकाश राव गिरिपुंजे के वीरगति को प्राप्त होने की खबर के बाद उनके निवास पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए हैं। आकाश राव का अंतिम संस्कार कल 10 जून को रायपुर के महादेवघाट श्मशान में  किया जायेगा।

 

प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी वीरगति को प्राप्त एसपी आकाश राव को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि एडिशनल एसपी आकाश राव गिरिपुंजे बहुत ही बहादुर अधिकारी थे। विभिन्न स्थानों पर काम करते हुए उन्हें गैलंट्री अवॉर्ड मिला था। उनका शहीद होना हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है। सर्चिंग जारी है। नक्सलियों की ये कायराना हरकत है, ऑपरेशन एक भी क्षण रुकेगा नहीं। जवानों की भुजाओं में बहुत ताकत है।

Related Posts