कोलकाता (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कूच बिहार में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान देखा कि एक महिला की तबीयत खराब हो गई। यह देखते हुए उन्होंने उनके साथ चलने वाली प्रधानमंत्री कार्यालय की मेडिकल टीम को मदद के लिए जाने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री का आदेश मिलते ही मेडिकल टीम बुजुर्ग महिला की मदद के लिए पहुंच गई।
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में आज तीसरे चरण के लिए वोटिंग हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कूच बिहार में बीजेपी उम्मीदवारों के पक्ष में एक रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने जमकर ममता बनर्जी पर निशाना साधा।
#WATCH | PM Modi asks his team of doctors to assist a woman who faced some issues due to dehydration at an election rally in Cooch Behar, West Bengal. pic.twitter.com/6wC14HKfof
— ANI (@ANI) April 6, 2021
रैली में अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्थापना दिवस का जिक्र करते हुए की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने ममता बनर्जी के उस बयान को लेकर घेरा जिसमें उन्होंने मुस्लिमों से एकजुट होकर वोटिंग करने की अपील की थी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आदरणीय दीदी, अभी हाल ही में आपने कहा कि सभी मुसलमान एक हो जाओ, वोट बंटने मत दो। आप ये कह रही हैं इसका मतलब है कि आपको यकीन हो गया है कि मुस्लिम वोटबैंक भी आपके हाथ से निकल गया है, मुस्लिम भी आपसे दूर हो गए हैं। आपको पब्लिकली ऐसा कहना पड़ रहा है, इसी से पता चलता है कि आप इलेक्शन हार गई हैं।” उन्होंने आगे कहा, ”दीदी, आप वैसे तो चुनाव आयोग को गालियां देती हैं, लेकिन हमने ये कहा होता कि सारे हिंदु एकजुट हो जाओ, बीजेपी को वोट दो, तो हमें इलेक्शन कमीशन के 8-10 नोटिस मिल गए होते। सारे देश के एडिटोरियल हमारे खिलाफ हो गए होते।”















