घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को हरदा, रायसेन, कटनी (मध्यप्रदेश) प्रयागराज (उत्तरप्रदेश) के आदतन डैकेत को किया गया गिरफ्तार…आरोपी की गिरफ्तारी में शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की महत्वपूर्ण भुमिका…सभी आरोपी आदतन है जिनके विरूद्ध देश के अलग-अलग राज्यों में अपराध दर्ज है…पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज द्वारा पूरी टीम को 10000/- से पुरस्कृत किया जाऐगा…
राजनांदगांव। थाना कोतवाली घटना क्रमः प्रार्थी हेमंत साहू पिता मोहन लाल साहू उम्र 41 साल निवासी न्यू चंद्रा कालोनी राजनांदगांव थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सहपरिवार अपने गांव मुंदगांव गया था, कि दिनांक 31/05/25 को 10ः00 बजे परिवार के साथ गांव से वापस आया तो देखा मेरे घर मे मुख्य द्वार का कुडी टूटा हुआ था और अंदर से दरवाजा बद था तब पीछे के दरवाजा को देखा तो दरवाजा खुला हुआ था, तब मै घर के अंदर जाकर देखा तो पूरे कमरा का सामान बिखरा हुआ था और लकडी के आलमारी मे रखे सामान को चेक किया तो अलमारी के लाकर मे रखे चांदी के जेवर एवं नगदी रकम 2000 रूपये जुमला कीमती 21000 रूपये को चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध क्रमांक 270/25 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस कायम कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण में डकैती की धारा 310 बीएनएस जोडी गई है।
थाना बसंतपुर घटना क्रमः- प्रार्थी गुरविन बग्गा पिता स्व0 श्री अजीत सिंह बग्गा निवासी अर्बन रेनिसेंस सोसायटी बसंतपुर राजनांदगांव थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 30.05.2025 को सहपरिवार खाना खाकर सभी लोकर अपने अपने कमरे मे सो गये कि रात्रि करीबन 02ः50 बजे अपने बेडरूम से सो रहा था कि उसी समय मेरे कमरे का दरवाजे को बाहर से खोलने का आवाज आ रहा था तब मुझे शंका हुआ कि मेरे घर मे कोई अज्ञात चोर चोरी करने घुसा है तब मै जोर-जोर से आवाज देकर बोलने लगा कौन है उसी समय कुछ लोगो के मेरे घर मे दौडने का आवाज आया उसके बाद मै कालोनी के गार्ड को आवाज देकर बुलाया और मै अपने रूम से बाहर निकाल कर अपने घर का सामान को चेक करने लगा उसी समय गार्ड मेरे घर के पास आया तो देखा कि कालोनी के बाउंड्रीवाल से कुछ व्यक्ति कुदकर भाग रहे थे कोई सामान चोरी नही हुआ है कि रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर राजनांदगांव के अपराध क्रमांक 236/25 धारा 305, 331(4), 62 बीएनएस कायम कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण में डकैती की धारा 310 बीएनएस जोडी गई है।
विवेचनाः- तत्काल टीम गठित कर नाकाबंदी हेतु शहर के चौक चौराहे एवं दुर्ग भिलाई व नागपुर महाराष्ट्र रूट में अलग-अलग टीम बनाकर रवाना किया गया। तकनिकी सहायाता की मदद से हरदा, रायसेन, कटनी (मध्यप्रदेश) प्रयागराज (उत्तरप्रदेश) में पहुंच कर संदेही आरोपियों की घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया जिन्हे राजनांदगांव लाकर पूछताछ करने पर राजनांदगांव में दोनो जगह अपराध करना स्वीकार किये आरोपियों द्वारा बताया गया की राजनांदगांव के अर्बन कालोनी मे चोरी करने एक सुने घर मे घुसे थे वहा आस पास के लोगो के जगने पर घर के बोन्ड्री का दिवाल कुद कर भाग गये थे।
वहा से चंद्रा कालोनी के एक सूने मकान जिसमे ताला लगा था लोहे के राड की मदद से ताला तोडकर अंदर घुसे जहां अलमारी को तोडकर उसमे रखे नगदी 2000 रूपये एवं चांदी के पायल, चांदी का सिक्का व चांदी के लोटे को चोरी कर ले गये थे पुरे सामान को एक गठरी मे बांधकर रखे फिर राजनांदगांव मे शराब पीने के बाद हम लोग वहा से डांगरगढ के लिए बस मे बैठकर गये और डोंगरगढ़ से ट्रेन में बैठकर अपने-अपने घर हरदा, प्रयागराज, सांची एवं कटनी चले गये। प्रकरण मे आरोपियो के पास से 725 रूपये नगदी व लोहे की राड को बरामद किया गया।
आरोपियों द्वारा पूर्व में हरदा, रायसेन, कटनी एवं उत्तरप्रदेश से चोरी/डकैती करने के संबंधी अपराध अलग-अलग थानों में दर्ज है। आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से दिनांक 07.06.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। जहा जेल वारंट प्राप्त होने से जिला जेल राजनांदगांव दाखिल किया गया।
नाम आरोपीयानः-
(1) धोल सिंह पिता भीम सिंह बंजारा उम्र 45 साल साकिन ग्राम सिमरा थाना ढोलपुर जिला प्रयागराज उ0प्र0
(2) अनील गोड पिता संजू गोड उम्र 35 साल साकिन ग्राम बिलाईकला थाना बडवारा जिला कटनी म0प्र0
(3) सांवत मोगीया पिता अमीत मोगीया उम्र 19 साल साकिन ग्राम गुलगांव थाना सांची जिला रायसेन म0प्र0
(4) अमीत मोगीया पिता माधव मोगीया उम्र 38 साल साकिन ग्राम गुलगांव थाना सांची जिला रायसेन म0प्र0
(5) सुदामा मोगीया पिता मोहन मोगीया उम्र 35 साल साकिन गुलगांव थाना सांची जिला रायसेन म0प्र0
















