BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

ACB ने तहसीलदार को 15 हजार रू. रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

रायपुर। प्रार्थी राधाकृष्ण देवांगन, निवासी महात्मा गांधी वार्ड, तहसील कोण्डागांव, जिला कोण्डागांव द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, जगदलपुर में शिकायत की गई थी कि उसके सरगीपाल स्थित भूमि में अवैध कब्जा किये जाने पर उसके द्वारा भूमि का सीमांकन करवाया गया एवं तहसील ऑफिस (नजूल शाखा) कोण्डागांव में कब्जा हटाने के लिये आवेदन प्रस्तुत किया।

जिस पर तहसीलदार (नजूल शाखा) कोण्डागांव के द्वारा भूमि का निरीक्षण कर प्रार्थी के पक्ष में आदेश जारी किया गया, जिसकी नकल निकालने के लिये आवेदन प्रस्तुत करने पर तहसीलदार दिनेश सिंह ठाकुर द्वारा 15,000 रू. रिश्वत की मांग की गई थी।

प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन पश्चात् आज दिनांक 06.06.2025 को ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से दिनेश सिंह ठाकुर, तहसीलदार को 15,000 रू. रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा गया।

आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की जा रही है।

Related Posts