BREAKING

फीचर्डविविध

जारी हुआ बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट, पूजा कुमारी ने किया टॉप, इस लिंक से डायरेक्ट चेक करे रिजल्ट

पटना (ए)। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम onlinebseb.in और biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक कर सकते हैं। इस वर्ष 78.17 फीसदी छात्र पास हुए हैं। सिमुलतला आवासीय विद्यालय की छात्रा पूजा कुमारी ने टॉप किया है। नतीजो की घोषणा शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने की। कोरोना महामारी से पैदा हुए हालातों और राज्य सरकार की गाइडलाइंस के चलते परिणाम की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन नहीं किया गया। हालांकि वेबकास्टिंग के जरिए कार्यक्रम दिखाया गया। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार मौजूद थे।

 

Related Posts