BREAKING

Uncategorised

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जगदलपुर में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में होंगे शामिल, सुबह 8:30 बजे होंगे रवाना

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार 5 अप्रैल को जगदलपुर जाएंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 5 अप्रैल को सुबह 8.30 बजे पुलिस लाईन हेलीपेड रायपुर से प्रस्थान कर सुबह 9.40 बजे माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सुबह 10 बजे से पुलिस लाईन जगदलपुर में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री शौर्य भवन में आयोजित बैठक में शामिल होने के बाद माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट से 11.30 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Posts