BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

पांच पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने किया निलंबित, कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही की मिली सजा

पांच पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज…एसएसपी ने ड्यूटी के प्रति गंभीर लापरवाही बरतने वाले 05 कर्मचारियों को किया सस्पेंड…सस्पेंशन के दौरान, मिलेगा,केवल नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता…मुल्जिम पेशी से वापसी के दौरान सतर्क नहीं रहने पर इनकी अभिरक्षा से भाग गया एक मुलजिम…

 

नाम पुलिसकर्मी जिनको किया गया सस्पैंड:-1. प्रधान आरक्षक 97 सुनसाय एक्का।
2. आरक्षक 481 लव कुश पैंकरा।
3. आरक्षक 559 जनक साय।
4. आरक्षक 281 डायमंड तिग्गा।
5. आरक्षक 205 पुतूरु राम।

 

जशपुर। दिनांक 02.06.2025 को जिला जेल जशपुर में निरुद्ध धारा 296,115 (2), 118, 64 व 62 बीएनएस का मुल्जिम रितेश प्रताप सिंह पिता संजीव सिंह राजपूत, उम्र 24 वर्ष, निवासी डुगडुगिया कुनकुरी, जो कि पूर्व में एक नाबालिक लड़की के साथ शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण के मामले के जेल जा चुका था, और जेल से छूटने के बाद पुनः उक्त लड़की से शादी की बात को लेकर मारपीट करने पर, लड़की की शिकायत पर पुलिस के द्वारा संबंधित धाराओं में कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया था।

जिला जेल जशपुर से 06 अन्य मुलजिमों के साथ शासकीय वाहन से पेशी हेतु कुनकुरी न्यायालय में ले जाया गया था। पेशी पश्चात वापसी के वक्त रात्रि 19.45 बजे लोरो घाट के पास मुल्जिम रितेश प्रताप सिंह, हथकड़ी जंजीर को हाथ से निकाल कर, चलती गाड़ी में पुलिस को चकमा देते हुए कूद कर फरार हो हो गया, जो कि ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों के द्वारा कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही को दर्शाता है।

उक्त गंभीर लापरवाही बरतने पर ड्यूटी में तैनात पांच पुलिसकर्मियों क्रमशः 1. प्रधान आरक्षक 97 सुनसाय एक्का।
2. आरक्षक 481 लव कुश पैंकरा।3. आरक्षक 559 जनक साय।
4. आरक्षक 281 डायमंड तिग्गा।
5. आरक्षक 205 पुतूरु राम को एसएसपी शशि मोहन सिंह के द्वारा निलंबित कर रक्षित केन्द्र जशपुर संबद्ध किया गया है, निलंबन के दौरान नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। निलंबित कर्मचारियों के विरूद्ध प्राथमिक जाॅंच हेतु एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा को सौंपा गया है।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि कुनकुरी से मुलजिम पेशी के दौरान लौटते वक्त एक मुलजिम पुलिस की अभिरक्षा से फरार हो गया है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है, अपने ड्युटी के दौरान घोर लापरवाही बरतने पर पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है, उनके विरुद्ध विभागीय जांच बैठाया जाएगा।

Related Posts