नईदिल्ली (ए)। कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर से देश की चिंता बढ़ा दी है। जिस रफ्तार से कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं, उसे देखते हुए लोगों के मन में फिर से पाबंदी वाले बुरे दिनों की यादें ताजा होने लगी हैं। बढ़ते कोरोना संकट के मद्देनजर और वैक्सीनेशन अभियान की समक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। सूत्रों की मानें तो कोरोना पर पीएम मोदी अभी एक हाई लेवल मीटिंग कर रहे हैं। माना जा रहा है कि कोरोना की दूसरी लहर से निपटने के लिए पीएम मोदी इस बैठक के बाद कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं।
The Prime Minister is taking a high-level meeting now to review the COVID19 related issues and vaccination. All senior officers including Cabinet Secretary, Principal Secretary to PM, Health Secretary, Dr Vinod Paul are participating in the meeting: Sources pic.twitter.com/SjFtPocire
— ANI (@ANI) April 4, 2021
समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि कोरोना संबंधित मुद्दों और टीकाकरण की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी एक उच्च-स्तरीय बैठक कर रहे हैं। बैठक में कैबिनेट सचिव, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, स्वास्थ्य सचिव, डॉ विनोद पॉल सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। यह बैठक ऐसे वक्त में हो रही है, जब आज ही यानी रविवार को बीते 24 घंटों में कोरोना के केसों ने 93 हजार का आंकड़ा पार कर लिया है। यानी अगले एक-दो दिनों में यह आंकड़ा लाख पार कर सकात है।















