बलौदा बाजार। बलौदा बाजार में तेजस्विनी फाउंडेशन द्वारा कोरोना योद्धाओं को मानव सेवा सम्मान सर्टिफिकेट एसपी इंदिरा कल्याणी ऐलसेला और सविता गुप्ता द्वारा एसपी सभाकक्ष में सम्मान किया गया। जिसमें मुख्य रुप से करोना योद्धा दिलीप महेश्वरी, प्रभा शुक्ला, नीलम सोनी, रानू महेश्वरी, दिनेश बाजपेई, रश्मि अग्निहोत्री एवं डॉ अमी अग्रवाल को मानव सेवा सम्मान सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। सभी समाजसेवी को सम्मानित करते हुए एसपी ने उन्हें बहुत-बहुत बधाइयां दी और भविष्य में मिलकर काम करने के लिए भी प्रेरित किया। तेजस्विनी अवार्ड की प्रदेश अध्यक्ष सविता गुप्ता ने बताया तेजस्विनी फाउंडेशन द्वारा प्रदेश स्तर पर सभी करोना योद्धाओं का सम्मान किया गया है। हमारा यह कार्यक्रम प्रदेश स्तर इस संस्था के फाउंडर मो.सिराज के मार्गदर्शन पर पर चलाया जा रहा है। जिसकी सराहना आज प्रदेश स्तर पर हो रही है।











