BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

पुलिस ने रेड कार्यवाही करते हुए तालाब पार सट्टा-पट्टी लिखते दो आरोपी को पकड़ा, 6990/- ₹ नगद जप्त…

बेमेतरा। थाना/चौकी प्रभारियो के द्वारा प्रतिदिन जिले में अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा पर लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस को जरिये मुखबीर के सुचना मिली कि बस स्टैण्ड देवरबीजा एवं ग्राम सिरसा तालाब पार में अंको पर से रूपया-पैसो का हार-जीत का दाव लगाकर सट्टा- पट्टी लिख रहे है कि सूचना पर थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस मौके पर पहुचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। आरोपी को अंको पर से रूपया-पैसो का हार-जीत का दाव लगाकर सट्टा – पट्टी लिखते रंगे हाथो पकडे गये। जिसमें अलग-अलग दो प्रकरण में दो आरोपी 1. मुकेश श्रीवास्तव पिता दुर्गा प्रसाद उम्र 40 साल साकिन देवरबीजा थाना व जिला बेमेतरा के कब्जे से नगदी रकम 4,680/- रू. एवं सट्टा – पट्टी, डांट पेन को जप्त एवं 2. रामसागर टंडन पिता दिआला टंडन उम्र 25 साल साकिन सिरसा थाना व जिला बेमेतरा के कब्जे से नगदी रकम 2,310/- रू. एवं सट्टा-पट्टी, डांट पेन को जप्त किया गया। उपरोक्त 02 प्रकरण में 02 आरोपियों से एवं से कुल जुमला नगदी रकम 6,990/- रू. एवं सट्टा-पट्टी, डांट पेन को जप्त कर 4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

Related Posts