BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

महिला को पार्टी का बहाना बनाकर घर पर बुलाकर जबरदस्ती दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

महिला संबंधी अपराध पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही…..आरोपी द्वारा पीड़िता को अपने घर पार्टी करने की बात कहकर किया दुष्कर्म…..रिपोर्ट के 12 घंटों के भीतर आरोपी गिरफ्तार….आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश…..

 

 

बिलासपुर। दिनांक 28.05.2025 को प्रार्थीया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि काम करने के दौरान आरोपी फिरतू राम पटेल के साथ जान पहचान हुआ था जो दिनांक 17.05.2025 के शाम को अपने घर में पार्टी होने की बात कहते हुये अपने घर गणेश वैली मोपका बुलाया।

उसके घर में कुछ देर बैठने के बाद कुछ खाने पीने के बाद वापस घर जाने की बात बोलने पर आरोपी फिरतू राम पटेल मौका पाकर अपने घर के बेडरूम में ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया एवं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया है। जिसके डर के कारण आज रिपोर्ट कराने आना बताने पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया।

घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को अवगत कराने पर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देषित किये जिसके परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी फिरतूराम पटेल को रिपोर्ट के महज 12 घंटों के भीतर दिनांक 28.05.25 को विधिवत् गिरफ्तार किया गया।

प्रकरण में पीड़िता अनु.जन जाति वर्ग की होना पाये जाने से प्रकरण में धारा 3(2)5 एसटी/एससी एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी: फिरतू राम पटेल पिता स्व. महेत्तर पटेल उम्र 50 वर्ष निवासी गणेश वेली मोपका, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।

Related Posts