ग्रहों की स्थिति-वृषभ राशि में मंगल और राहु का गोचर चल रहा है। वृश्चिक राशि में केतु और चंद्रमा हैं। मकर राशि में गुरु और शनि हैं। मीन राशि में सूर्य, बुध और शुक्र हैं। कोई भी ग्रह अकेला नहीं है। सभी एक युग्म में हैं। हर ग्रह का जो युक्ति है वो नकारात्मक है। जैसे मंगल और राहु अंगार योग बना रहे हैं। नीच के गुरु और स्वग्रही शनि अपमान योग बना रहे हैं। तीसरा योग चंद्रमा और केतु का वृश्चिक राशि में बना हुआ है। इसमें चंद्रमा नीच के हैं और केतु के साथ संयोग कर रहे हैं। चौथा योग मीन राशि में बना हुआ है जहां बुध नीच के हैं और सूर्य और शुक्र के साथ योग बना रहे हैं। यह ग्रह स्थिति निश्चित ही एक खराब स्थिति पैदा कर रही है। पूरे जनमानस को बहुत बचकर पार करना होगा। बहुत आवश्यक है मानसिक, शारीरिक, आर्थिक हर ढंग से अपना बचाव करें।
राशिफल-
मेष-बहुत बचकर पार करें। चंद्रमा अष्टम भाव में हैं। लग्नेश राहु के साथ हैं। पंचमेश द्वादश भाव में हैं। ग्रहों की स्थिति बहुत खराब है। बहुत बचकर पार करें। चाहे स्वास्थ्य हो, प्रेम हो, व्यापार हो बचकर चलें। सूर्यदेव को जल दें। लाल वस्तु पास रखें।
वृषभ-जीवनसाथी के और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम का साथ इस समय बहुत अच्छे ढंग से नहीं रहेगा। नए व्यवसाय की शुरुआत अभी न करें। कुल मिलाकर चौतरफा खराब स्थिति है। लाल वस्तु का दान करें। गणेश जी की वंदना करें।
मिथुन-स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बचाव पक्ष कमजोर है। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी स्थिति नहीं है। व्यापारिक दृष्टिकोण से ठीक रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।
कर्क-प्रेम की स्थिति गड़बड़ है। व्यापार की स्थिति नहीं ठीक है। निर्णय लेने की क्षमता बहुत अच्छी नहीं है। स्वास्थ्य पर भी परेशानी दिख रही है। अभी चौतरफा बचाकर रखना पड़ेगा। कोई रिस्क लेने लायक नहीं है।
बजरंग बली की अराधना करते रहें। भगवान शिव का जलाभिषेक करें लेकिन स्वयं को बचाकर। यदि मंदिर जाने की स्थिति न हो तो भगवान शिव को मानसिक तौर पर प्रणाम करते रहें।
सिंह-घरेलू जीवन बाधित दिख रहा है। गृहकलह का संकेत है। सीने में विकार की आशंका है। प्रेम और संतान मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक है। भगवान विष्णु की अराधना करते रहें।
कन्या-पराक्रम रंग लाएगा। व्यवसायिक सफलता मिलेगी। प्रेम की स्थिति भी ठीक है। स्वास्थ्य की स्थिति ठीक नहीं है, इसका ध्यान रखें। हरी वस्तु पास रखें।
तुला-आर्थिक रूप से समस्या में आ सकते हैं। अभी निवेश को रोक दें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। कुटुम्बीजनों से न उलझें। प्रेम मध्यम गति से चलेगा। व्यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।
वृश्चिक-प्रेम मध्यम रहेगा। स्वास्थ्य की भी बहुत अच्छी स्थिति नहीं है। व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक रहेंगे। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
धनु-मन अप्रसन्न रहेगा। खर्चों को लेकर बहुत परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम में दूरी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी मध्यम समय चल रहा है। बजरंग बाण का पाठ करें।
मकर-आर्थिक मामले सुलझेंगे लेकिन तनाव के साथ लक्ष्मी आएंगी। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। प्रेम में थोड़ी दूरी बनी रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से ठीक चलेंगे। मां काली की अराधना करते रहें।
कुंभ-शासन सत्ता पक्ष का सहयोग रहेगा। थोड़ी अनबन फिर भी रहेगी। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोर्ट में संघर्ष करना पड़ेगा। स्वास्थ्य ठीक है लेकिन सीने में विकार की आशंका है। प्रेम में दूरी हो सकती है। व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक चल रहे हैं। गणेश जी की अराधना करते रहें।
मीन-भाग्यवर्धक दिनों की ओर निकल रहे हैं आप लेकिन बचकर पार करें। अपमानित हो सकते हैं आप। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। व्यापार ठीक चल रहा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
साभार:हिंदुस्तान
















