BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित से करोड़ों रुपए की गबन करने वाले 11 आरोपी गिरफ्तार, बैंककर्मियों द्वारा फर्जी एकाउंट में ट्रांसफर किया गया रकम

उपरोक्त खातों में कुल राशि 23,74,05,608 रूपये की वित्तीय अनियमितता पाई गई जो कि, गबन करने के आशय से फजीवाड़ा कर किया जाना प्रथम दृष्टिया पाया गया है…

 

प्रार्थी के लिखित आवेदन पत्र के आधार पर थाना कुसमी में अपराध क्रमांक 39/2025, धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120 बी, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया…

 

 

बलरामपुर। प्रार्थी अरविन्द श्रीवास्तव पिता स्व० राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव उम्र 55 वर्ष द्वारा थाना कुसमी में उपस्थित होकर इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराया कि, प्रार्थी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शाखा बलरामपुर में प्रभारी शाखा प्रबंधक एवं नोडल अधिकारी के पद पर कार्यरत है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, अंबिकापुर द्वारा सहकारी बैंक शाखा कुसमी व शंकरगढ़ में हुई अनियिमितता के संबंध में प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराने हेतु निर्देर्शित किया गया है।

प्रार्थी द्वारा बताया गया कि, जनवरी माह में नाबार्ड द्वारा ईमेल प्राप्त हुआ जिसमें सीईओ जनपद पंचायत के शिकायत पत्र का उल्लेख या जिसमें तीन बैंक एकाउंट में संदिग्ध लेन-देन और बड़ा आर्थिक घोटाला शाखा शंकरगढ़ व कुसमी में हुआ है। शिकायत प्राप्त होने उपरांत बैंक विभाग की ओर से शाखा कुसमी और शंकरगढ़ अंतर्गत समितियों के खातों में हुई अनियमितता की जांच के लिए जांच दल गठित किया गया था किन्तु जाँच दल द्वारा जाँच नहीं किये जाने से बैंक के सी.ए. नवीन उपाध्याय एण्ड एसोसियट से फ्लैस ऑडिट रिपोर्ट चाही गई थी, प्राप्त पल्लैस ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार विभिन्न बैंक खातों में कुल 23,74,05,608 रु का वित्तीय अनियमितता किया जाना दर्शाया गया है।

उपरोक्त तारतम्य में दिनांक 04/02/2025 को जांच दल का गठन किया गया था, जिसने अपना जांच प्रतिवेदन दिनांक 04/04/2025 को प्रस्तुत किया, जांच प्रतिवेदन के अवलोकन पर पाया गया कि, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित अम्बिकापुर के शंकरगढ़ एवं कुसमी ब्रांच के 03 बैंक एकाउंट में फर्जीवाड़ा गबन एवं वित्तीय अनियमितता पाई गई है।

01. शाखा कुसमी का Mr. AJSS SAMITI JAMDI SHAN ACCOUNT के अवलोकन पर पाया गया कि, एकाउंट का केवाईसी दस्तावेज एकाउंट ओपनिंग फार्म एवं सिग्नेचर उवलब्ध नहीं हैं। एकाउंट के क्रेडिट एवं डेबिट स्टेटमेंट में बिना किसी वाउचर एवं सहायक दस्तावेज या अधिकार पत्र के 19,24,13,880 रूपये के क्रेडिट ट्रांजेक्सन एवं 19,22,73,908 रूपये के डेबिट ट्रांजेक्सन किए गए हैं, जो कि विभिन्न किसानों के डीएमआर कैश एकाउंट विभिन्न ग्राम पंचायत के खाते एवं समितियों के केसीसी एकाउंट, एमटी लोन एवं गोडाउन लोन एवं निजी बचत खाते और नगद आहरण पाए गए, जो वाउचर उपलब्ध हैं उन सभी में खाता धारक स्थान पर नाम हस्ताक्षर एवं अगूंठा आदि AJSS SAMITI JAMDI SHAN के अधिकृत अधिकारी के ना होकर अन्य व्यक्तियों के पाए गए। AJSS SAMITI JAMDI SHAN के सहायक प्रबंधक द्वारा भी यह एकाउंट पूर्ण रूप से फर्जी होना एवं एकाउंट के संबंध कोई जानकारी नहीं होना बताया गया है।

02. जमुना अलंकार नामक एकाउंट में NEFT ट्रांजेक्सन से कुल 1,82,02,000 रूपये राशि स्थानांतरित की गई है, जिसमें कुल 52 ट्रांजेक्सन में से 44 ट्रांजेक्सन में वाउचर व सहायक दस्तावेजों का आभाव पाया गया है।

03. शाखा कुसमी के नरेगा धनेशपुर के एकाउंट के अवलोकन पर केवाईसी सिग्नेचर, एकाउंट ओपनिंग फार्म इत्यादि सीबीएस सिस्टम में उपलब्ध नहीं हैं तथा केडिट एवं डेबिट ट्राजेक्सन के अवलोकन पर कई ट्रांजेक्सन में वाउचर या सहायक दस्तावेज का आभाव पाया गया एवं जो वाउचर उपलब्ध हैं उन सभी में खाता धारक के स्थान पर नाम हस्ताक्षर एवं अगूंठा आदि नरेगा धनेशपुर के अधिकृत अधिकारी के ना होकर अन्य व्यक्तियों के पाए गए। एकाउंट में कुल 3,19,21,966 रूपये के ट्रांजेक्सन पाए गए।

04. शाखा शंकरगढ़ का Mr. CEO JANPAD PANCHAYAT SHANKARGARH ACCOUNT के अवलोकन पर पाया गया कि, इस एकाउंट के केवाइसी दस्तावेज अनुपलब्ध है एवं केडिट एवं डेबिड ट्रांजेक्सन के अवलोकन पर विभिन्न किसानों के डीएमआर कैश एकाउंट से राशि स्थानांतरित कर कुल 91,57,000 रूपये उपरोक्त खाते में जमा की गई है। जनपद पंचायत शंकरगढ़ के सीईओ ने अपने प्रतिवेदन में कहा है कि यह खाता जनपद पंचायत शंकरगढ़ का नहीं एवं पूर्ण रूप से फर्जी है।

इस प्रकार उपरोक्त खातों में कुल राशि 23,74,05,608 रूपये की वित्तीय अनियमितता पाई गई जो कि, गबन करने के आशय से फजीवाड़ा कर किया जाना प्रथम दृष्टिया पाया गया है।

उपरोक्त जाँच करने दौरान ही दिनांक 13.02.25 के द्वारा विशेष अंकेक्षण हेतु नियुक्त टांक खत्री एण्ड एसोसियट को नियुक्त कर अंकेक्षण करने हेतु निर्देश दिये जाने पर सी.ए. द्वारा विशेष अंकेक्षण दिनांक 05.04.2025 दिया गया जिसमें पूर्व के जॉच किये गये बैंक खातों के अलावा बैंक खाता धारक अशोक सोनी में 1,36,95,199.93 रू, खाता धारक प्रकाश कुमार सिंह में 46,44,841 रु तथा खाता धारक सुदेश कुमार यादव में 96,36,814 रू एवं एन.ई.एफ.टी महामाया कंस्ट्रक्शन में 30,00,000 रू का अवैध अंतरण होना पाते हुये कुल 26,47,82,462.93 रूपये की आर्थिक अनियमितता होना पाया गया है।

उपरोक्त रकम की हेरा-फेरी बैंककर्मी विकास चन्द पाण्डवी, अशोक कुमार सोनी, एतबल सिंह, विजय कुमार उईके, सबल साय, जगदीश प्रसाद, तबारक अली, लक्ष्मण देवांगन एवं राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय तथा फर्जी खातों के माध्यम से लाभार्थी महामाया कंस्ट्रक्शन, जमुना अंलकार, सुदेश कुमार यादव, प्रकाश कुमार सिंह एवं एक अन्य के अलावा फर्जी खाता नरेगा धनेशपुर, सी.ई. जनपद पंचायत शंकरगढ़, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति जमड़ी शंकरगढ़ के खाता संचालकों के द्वारा आपसी षड्यंत्र रचते हुये फर्जी दस्तावेजो से फर्जी खाता खोलकर, छलपूर्वक किसानों के के.सी.सी. खाता में बैंक की राशि को ट्रांसफर कर किसानों के खाता से उपरोक्त वर्णित बैंक खातो में राशि ट्रांसफर कर करोड़ो रूपये की राशि आहरित कर बैंक व शासन को बड़ी क्षति पहुंचाया गया है।

प्रार्थी के लिखित आवेदन पत्र के आधार पर थाना कुसमी में अपराध क्रमांक 39/2025, धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120 बी, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा दीपक झा के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विश्व दीपक त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी इम्मानुएल लकड़ा के नेतृत्व में प्रकरण के आरोपियों को गिरफतार करने हेतु अलग-अलग पुलिस टीम बनाकर आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा आपराधिक कृत्य करना स्वीकार करने पर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। प्रकरण में आगे की विवेचना लगातार जारी है।

प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान थाना प्रभारी कुसमी ललित यादव, थाना प्रभारी राजपुर निरी कुमार चंदन सिंह, चौकी प्रभारी बरियों उनि रविन्द्र प्रताप सिंह, उनि हिम्मत सिंह शेखावत, प्रभारी सायबर सेल, प्रधान आर. नागेन्द्र पाण्डेय, आर. पंकज शर्मा, आकाश तिवारी, प्रशांत भगत, सुखलाल सिंह, मंगल सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts