बेमेतरा। प्रतिदिन समस्त थाना / चौकी प्रभारियों के द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा पर लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत थाना खम्हरिया पुलिस को जरिये मुखबीर के सुचना मिली कि ग्राम ठेलका बांध भनोरा रोड के पास में कुछ लोग आम जगह पर रूपया-पैसो का हार-जीत का दाव लगाकर तास पत्ती से जुआ खेल रहे है कि सूचना पर थाना खम्हरिया पुलिस द्वारा गवाहो के साथ घटना स्थल पहुचकर घेराबंदी कर मौके पर रेड कार्यवाही किया गया। जहां पुलिस को आते देखकर कुछ जुआडियान भाग निकले तथा आम जगह पर रूपये-पैसो का हार-जीत दांव लगाकर जुंआ खेलते जुआडियान रंगे हाथो पकडें गये। जिसमें 01 प्रकरण में 06 जुआडियानो 1. दिलेश्वर साहू उम्र 30 साल 2. मलेश साहू उम्र 40 साल 3. शिवकुमार साहू उम्र 45 साल 4. गोपी गोड उम्र 32 साल 5. भुरवा साहू उम्र 55 साल 6. बिरबल साहू उम्र 42 साल साकिनान ठेलका थाना खम्हरिया जिला बेमेतरा के पास एवं फण्ड से कुल नगदी रकम 1,170/- रूपये व 52 पत्ती तास को 13 जुआ एक्ट के तहत जप्त कर कार्यवाही किया गया।









