आत्मसमर्पित माओवादी अनिता पोटाम डीके कम्युनिकेशन टीम सदस्य, बिजू राम तेलाम कमालूर एलओएस सदस्य, बदरू उर्फ गोरगा कड़ती तोयनार आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष के पद पर छग शासन द्वारा 01-01 लाख रूपये एवं पायकु पोड़ियाम पोटेनार आरपीसी सीएनएम सदस्य के पद पर 50 हजार रूपये का ईनाम घोषित है…
दन्तेवाड़ा। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी., पुलिस उप महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, पुलिस उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज राकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान तथा छ0ग0 शासन की ‘‘पुनर्वास नीति’’ के तहत जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के द्वारा भटके हुए माओवादियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार संपर्क एवं संवाद कर शासन की नक्सल पुनर्वास नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार गाॅव-गाॅव तक किया जा रहा है।
इसके प्रभाव में लगातार शीर्ष माओवादियों सहित भटके हुए माओवादियों द्वारा आत्मसमर्पण किया जा रहा है। नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा, माओवादी संगठनों के भीतर आंतरिक मदभेद और जंगलो में रहने की कठिनाईयों सेे तंग आकर नक्सलवाद की ओर भटके युवा अब समाज के मुख्यधारा में जुड़ने का संकल्प करके 04 ईनामी सहित कुल 09 माओवादियों ने आत्मसमर्पण की इच्छा जाहिर करते हुये लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान के तहत दिनांक 23.05.2025 को डीआरजी कार्यालय दन्तेवाड़ा में आत्मसमर्पण किये।
उक्त माओवादियों को आत्मसमर्पण कराने में डीआरजी/बस्तर फाईटर्स, आरएफटी (आसूचना शाखा) दन्तेवाड़ा, 230वीं वाहिनी सीआरपीएफ एवं 231वीं वाहिनी सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा का विशेष योगदान रहा।
आत्मसमर्पित माओवादियों को पुनर्वास नीति के तहत् 50 हजार रूपये की सहायता राशि के साथ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिलने वाली अन्य सुविधायें जैसे स्किल डेवलपमेंट हेतू प्रशिक्षण, कृषि भूमि इत्यादि मुहैया कराई जाएगी।
(लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 236 ईनामी सहित कुल 984 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ हैं)।
आत्मसमर्पित माओवादियों की सूची:-
1.अनिता पोटाम पिता स्व0 मंगू पोटाम उम्र लगभग 18 वर्ष जाति मुरिया निवासी पुसनार वड्डेपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर (डीके कम्यूनिकेशन टीम सदस्य ईनमी 01 लाख)
2.बिजू राम तेलाम पिता स्व0 मनकू राम तेलाम उम्र लगभग 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी मदपाल पटेलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर (कमालूर एलओएस सदस्य ईनामी 01 लाख)
3.बदरू उर्फ गोरगा कड़ती पिता स्व0 सुक्कू कड़ती उम्र लगभग 50 वर्ष जाति मुरिया निवासी तोयनार मांझीपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर ( तोयनार आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष ईनामी 01 लाख)।
4.पायकु पोड़ियाम पिता लक्ष्मण पोड़ियाम उम्र लगभग 26 वर्ष जाति मुरिया निवासी बड़ेतुंगाली नयापारा थाना जांगला जिला बीजापुर (पोटेनार आरपीसी सीएनएम सदस्य ईनामी 50 हजार)।
5. देवे कुहड़ाम पिता स्व0 मासा कुहड़ाम पति जोगा नुप्पो उम्र लगभग 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी पोरदेम थाना गादीरास जिला सुकमा (हाल रेवाली बचेलपारा थाना अरनपुर जिला दन्तेवाड़ा) (रेवाली आरपीसी केएएमएस उपाध्यक्ष)।
6.विज्जो राम उर्फ विजू मड़काम पिता स्व0 सोमडू मड़काम उम्र लगभग 47 वर्ष जाति मुरिया निवासी बड़ेतुंगाली थाना जांगला जिला बीजापुर ( पोटेनार आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य)।
7.लक्ष्मण उर्फ गट्टी लेकाम पिता स्व0 दुला उर्फ हुंगा लेकाम उम्र लगभग 31 वर्ष जाति मुरिया निवासी बड़ेतुंगाली पेड़कापारा थाना जांगला जिला बीजापुर (पोटेनार आरपीसी मिलिषिया सदस्य)।
8. गागरी बारसे पति विरेन्द्र उर्फ खुटा बारसे उम्र लगभग 39 वर्ष जाति मुरिया निवासी तिमेनार स्कूलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर (बेचापाल आरपीसी मूलवासी बचाओ मंच सदस्य)।
9.अनिल उर्फ भीमा पोड़ियाम पिता स्व0 भीमा पोड़ियाम उम्र लगभग 22 वर्ष जाति मुरिया निवासी कोण्डापाल नयापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर (बेचापाल आरपीसी जनताना सरकार सदस्य)।
















