BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सोलर स्ट्रीट लाईट लगाने के नाम पर 1.50 करोड़ रूपये का धोखाधड़ी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। प्रार्थी जसमिंदर सिंग दिघवा निवासी थाना सुपेला ने सूचना दिया कि वर्ष 2017 में संजीवीटी इंटरप्राइजेस लिमिटेड मुम्बई के संचालक प्रेमजीत शर्मा के साथ व्यवसायिक वाट्सअप ग्रुप के माध्यम से संपर्क हुआ, जिसके द्वारा नेपाल में सोलर स्ट्रीट लाईट प्रोजेक्ट लगाने के नाम पर प्रार्थी से 1,50,00,000/- रूपये निवेश कराया गया।

प्रार्थी द्वारा रकम निवेश करने के बाद अधिक बारिश होने के कारण नेपाल में सोलर स्ट्रीट लाईट प्रोजेक्ट बंद होने तथा नाईजीरिया में नये सोलर स्ट्रीट लाईट का अनुबंध होने के संबंध में आरोपी द्वारा कूटरचित दस्तावेज भेजा गया था।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सुपेला (चौकी स्मृतिनगर) में अपराध क्र. 530/2023 धारा 420, 467, 468, 471,120(बी) भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में फरार आरोपी की पता तलाश हेतु टीम बिहार भेजा गया, जहां उप निरीक्षक सिंकू कुमारी, थाना पाटलिपुत्र, पटना बिहार की एवं तकनीकी सहायता से इंद्रपुरी जिला पटना बिहार से संजीवीटी इंटरप्राइजेस लिमिटेड मुम्बई के संचालक प्रेमजीत शर्मा को गिरफ्तार किया गया।

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक गुरूविन्दर सिंग संधु, चौकी प्रभारी स्मृतिनगर, आरक्षक सविन्दर सिंग, आरक्षक कमल परगनिहा स्मृति नगर एवं उप निरीक्षक सिंकू कुमारी, थाना पाटलिपुत्र, पटना बिहार की भूमिका उल्लेखनीय रही।

गिरफ्तार आरोपी- प्रेमजीत शर्मा

Related Posts