BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP ने चौकी प्रभारी, प्रधान आरक्षक और आरक्षक को किया निलंबित, शराब विक्रेता महिला से पैसे लेकर छोड़ने का आरोप

चौकी क्षेत्र से अवैध रूप से शराब विक्रेता संदेही महिला को पकडकर चौकी लाया गया था, संदेही से पैसा लेकर छोडने की लिखित शिकायत प्राप्त हुई है…

 

 

सक्ती। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के द्वारा विभागीय अनुशासन एवं कर्तव्य के प्रति कठोरता बरतते हुए तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

निलंबित पुलिसकर्मियों के नाम इस प्रकार हैं:
1. सहायक उप निरीक्षक (ASI) हीरा राम सावरा
2. प्रधान आरक्षक (Head Constable) पुष्पेन्द्र कंवर
3. आरक्षक (Constable) दीपक साहू

उपरोक्त तीनों पुलिसकर्मियों पर आबकारी के प्रकरण में पैसों के लेन-देन से संबंधित लिखित आरोप प्राप्त हुए हैं। प्राप्त जानकारी एवं प्रथम दृष्टया अनुशासनहीनता का प्रदर्शन पाए जाने पर, पुलिस अधीक्षक द्वारा इन सभी के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई है तथा प्रारंभिक जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं।

यह कार्रवाई भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं के प्रति अपनाई गई “शून्य सहिष्णुता (Zero Tolerance)” के तहत लिया गया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि…चौकी अडभार में पदस्थ चौकी प्रभारी सउनि हीराराम सांवरा, प्रधान आरक्षक 17 पुष्पेन्द्र कंवर, एवं आरक्षक 116 दीपक साहू द्वारा दिनांक 20.05.2025 को चौकी क्षेत्र से अवैध रूप से शराब विक्रेता संदेही महिला को पकडकर चौकी लाया गया था, संदेही से पैसा लेकर छोडने की लिखित शिकायत प्राप्त हुई है।

प्रथम दृष्टया सउनि हीराराम सांवरा, प्रधान आरक्षक 17 पुष्पेन्द्र कंवर एवं आरक्षक 116 दीपक साहू का यह कृत्य विभागीय गरिमा के प्रतिकुल आचरण प्रदर्शित करना एवं कर्तव्य के प्रति लापरवाही पाये जाने व अनुशासनिक कार्यवाही अपेक्षित होने से दिनांक 22.05.2025 के अपरान्ह से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केन्द्र सक्ती सम्बद्ध किया जाता है। निलंबन अवधि में उपरोक्त कर्मचारियो को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

 

Related Posts