BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई-चरोदा निगमायुक्त कीर्तिमान सिंह राठौड़ ने सिरसा गेट पर खड़े होकर कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वाले 40 लोगो पर लगाया जुर्माना

भिलाई-3। नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा द्वारा निगम छेत्र में बढ़ते कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए निगम आयुक्त द्वारा टीम का गठन कर लगातार भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में मोनिटरिंग कर रहे है और मास्क लगाने के साथ साथ सोशल डिस्टेंस का पालन करने जागरूक कर रहे है। शासकीय अवकाश होने के बावजूद निगम आयुक्त कीर्तिमानं सिंह राठौर द्वारा सिरसा चौक, भिलाई-3 चरोदा में 10 बजे से 2 बजे तक चालानी कायवाही करते हुए 40 लोगो से जुर्माना राशि वसूली की गई। निगम के अधिकारी कर्मचारी लगातार निगम क्षेत्र के सभी नागरिकों से बार बार अपील कर रहे है कि मास्क लगावे और सही ढंग से लगावे, कोरोना का वेक्सीन लगावे और जो टिक लगवा चुके है वे भी मास्क का उपयोग करे अभी आस्क ही एहतियात के तौर पर ज्यादा जरुरी ह आप हम सब जागरूक होंगे केवल मास्क लगाने के लिए तो निश्चित रूप से कोरोना की जंग से मुक्ति मिलेगी। आज के कार्यवाही के दौरान सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अस्वनी चन्द्राकर, सहायक लेखधिकारी राजकुमार देवांगन, जनसम्पर्क प्रभारी राजू वर्मा, सुरेश नासरे, यसवंत ठाकुर, श्यामता साहू, कन्हैया सोनी, मुकेश यादव, कुलदीप यादव, भीष्म वर्मा, लाल साहू, आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Posts