BREAKING

घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 22 मई: मिथुन राशि वालों विवादों से दूर रहें और क्रोध पर नियंत्रण रखें, कार्य में अवरोध आ सकते हैं

आज 22 मई दिन गुरुवार को चंद्रमा का गोचर कुंभ उपरांत मीन राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा इस गोचर की वजह से आज ग्रहण योग से मुक्त हो जाएंगे। मीन राशि में गोचर करते हुए चंद्रमा आज पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र से संचार करेंगे। और चंद्रमा आज गुरु एवं शनि के साथ मिलकर त्रिग्रह योग बनाएंगे। आइए जानते है आज का राशिफल…

 

 

मेष
आज सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. व्यापार में लाभ होगा और पारिवारिक आयोजन में शामिल होंगे. कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक रहेगी, लेकिन सफलता मिलेगी।

वृषभ
मानसिक भार से मुक्ति मिलेगी. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. व्यवसाय में यश और लाभ प्राप्त होगा. निवेश शुभ रहेगा।

मिथुन
विवादों से दूर रहें और क्रोध पर नियंत्रण रखें. कार्य में अवरोध आ सकते हैं. फालतू खर्च से बचें और वरिष्ठों की सलाह मानें।

कर्क
नए प्रोजेक्ट्स और कार्य के अवसर प्राप्त होंगे. आय में वृद्धि होगी और पारिवारिक सहयोग मिलेगा. मानसिक शांति बनी रहेगी।

सिंह
बाधाएं दूर होंगी, लेकिन दूसरों के झगड़ों में न पड़ें. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. आय के नए स्रोत मिलेंगे।

कन्या
थकान महसूस हो सकती है, लेकिन योजना सफल होगी. व्यापार में नए अनुबंध बनेंगे और आय में वृद्धि होगी. दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।

तुला
पारिवारिक सहयोग मिलेगा और व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी. धनलाभ होगा और मित्रों से मिलना होगा।

वृश्चिक
आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी और रुका धन प्राप्त होगा. सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी. मानसिक शांति प्राप्त होगी।

धनु
कार्यक्षेत्र का वातावरण अनुकूल रहेगा और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. व्यापार में साझेदारी से बचें. जीवनसाथी से विवाद हो सकता है।

मकर
परिवार के साथ छोटी यात्रा की योजना बनेगी. व्यापार का विस्तार होगा और आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी. वाहन की खरीदारी संभव है।

कुंभ
नए लोगों से मिलना होगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी. निवेश करना फलदायक रहेगा।

मीन
आकस्मिक धन लाभ होगा और व्यापार में उन्नति होगी. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और पदोन्नति के योग बनेंगे।

Related Posts