BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

एएसपी दुर्ग ग्रामीण, एसडीएम दुर्ग, व एसडीओपी पाटन के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च, कोविड-19 की रोकथाम एवं होली को लेकर लोगो को दिए गए निर्देश

दुर्ग। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देशानुसार आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग ग्रामीण प्रज्ञा मेश्राम, अनुविभागीय दंडाधिकारी दुर्ग विनय पोयम एवं पुलिस अनुभागीय अधिकारी पाटन आकाश राव गिरेपुंजे के नेतृत्व में कोविड-19 की रोकथाम हेतु तथा होली त्यौहार की सुरक्षा बंदोबस्त तैयारियों को मद्देनजर आज थाना उतई चौकी मचंदूर तथा थाना अंडा के क्षेत्रों में पुलिस की टीम के द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। जिसमें क्षेत्र के व्यस्ततम चौराहों में पुलिस टीम एवं प्रशासन द्वारा लोगों से मास्क पहनने की अपील की गई तथा कोरोना को देखते हुए किसी भी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम या होली को लेकर सार्वजनिक मिलन कार्यक्रम नहीं करने को लेकर हिदायत दी गई आम जनों को धारा 144 को लेकर हिदायत दी गई सभी से वैक्सीनेशन कराने को लेकर भी कहा गया।उक्त फ्लैग मार्च मैं थाना प्रभारी उतई निरीक्षक नवी मोनिका पांडे, चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक श्याम सिंह नेताम एवं थाना अंडा से सहायक उपनिरीक्षक बलदाऊ चंद्राकर समेत सभी थानों के स्टाफ सम्मिलित हुए। उक्त फ्लैग मार्च उतई से होते हुए पतोरा सेलुद फेकारी गाडाडीह मचांदुर रिसामा एवं अंडा क्षेत्र में किया गया।

Related Posts