BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग शहर के नए एएसपी संजय ध्रुव एक्शन मोड़ में, जिले के 100 से अधिक सक्रिय गुंडे-बदमाशों की जमकर ली क्लास

भिलाई। पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-6 में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव ने ली 100 से अधिक सक्रिय गुंडे/बदमाशों की क्लास लेकर होली का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के दिए निर्देश। होली के दिन घर पर रहकर होली मनाने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक दुर्ग प्रशांत ठाकुर ने सभी अधिकारियों और थाना प्रभारियों को होली के दौरान विघ्न और उत्पात मचाने वाले लोगों को चिह्नांकित कर इनके ऊपर लगातार निगाह रखने एवं कार्यवाही किए जाने हेतु सख्त निर्देश दिए हैं। गुंडा बदमाशों की परेड में पहली बार थाना प्रभारी एवं राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में एक दूसरे इलाके के गुंडा बदमाशों की पहचान करवाई गई जिसमें इलाके में होली के बाद भी अन्य गैर कानूनी काम करने पर कार्रवाई करने निर्देश दिए गए। अपने अपने इलाके में चोर को ही चौकीदार बनाया गया है जिसमें गुंडे बदमाशों को एक दूसरे पर नजर रखने की हिदायत दी गई है। दुर्ग पुलिस द्वारा आम जनता से अपील की जाती है कि होली को शांति पूर्वक मनाते हुए प्रशासन के द्वारा जारी किए गए कोरोना वायरस संबंधी जारी किए गए गाइड लाइंस का पालन कर पुलिस का सहयोग करें।

Related Posts