BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

SSP विजय अग्रवाल ने 3 ASI, 2 प्रधान आरक्षक और 9 आरक्षकों का किया तबादला

दुर्ग। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने शनिवार को सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक को प्रशासनिक आधार पर अस्थाई तौर पर अग्रिम आदेश पर्यन्त तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर रक्षित केन्द्र दुर्ग में पदस्थ करने का आदेश जारी किया।

जारी आदेश में सउनि पूर्ण बहादुर को एसीसीयू से रक्षित केन्द्र, सउनि शमित मिश्रा को थाना भिलाई नगर से रक्षित केन्द्र, सउनि विनोद सिंह को यातायात से रक्षित केन्द्र दुर्ग में पदस्थ किया है।

वहीं प्र.आर. जसपाल सिंह को थाना सुपेला से रक्षित केन्द्र, प्र.आर. चन्द्रशेखर बंजीर को एसीसीयू से रक्षित केन्द्र,  आरक्षक अनुप शर्मा को एसीसीयू से रक्षित केन्द्र, आरक्षक संतोष गुप्ता को एसीसीयू से रक्षित केन्द्र, आरक्षक शमिम खान को थाना नेवई से रक्षित केन्द्र, आरक्षक पन्ने लाल को एसीसीयू से रक्षित केन्द्र.

आरक्षक अमित दुबे को थाना छावनी से रक्षित केन्द्र, आरक्षक जुनैद सिद्दीकी थाना बोरी से रक्षित केन्द्र, आरक्षक को खुर्रम बक्श थाना बोरी/संबद्ध एसीसीयू से रक्षित केन्द्र, आरक्षक विक्रांत यदु को एसीसीयू से रक्षित केन्द्र, आरक्षक शहबाज खान को एसीसीयू से रक्षित केन्द्र दुर्ग स्थानांतरण किया गया है।

Related Posts