BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी ने गुपचुप तरीके से कर ली किसी और से शादी

तलाक शुदा महिला से शादी का झांसा दे, किया था दैहिक शोषण, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल…आरोपी युवक ने गुपचुप तरीके से कर ली किसी और से शादी…महिला को मालूम चलने पर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट…आरोपी के विरुद्ध भा. द. वि. की धारा 450, 376 व 376 (2)n के तहत अपराध पंजीबद्ध…

 

 

जशपुर। थाना फरसाबहार क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की प्रार्थीया ने थाना फरसाबहार में रिपोर्ट दर्ज कराया, कि उसका वर्ष 2000 में एक व्यक्ति के साथ सामाजिक रीति रिवाज से विवाह हुआ था, व उसके पांच बच्चे भी हैं, वर्ष 2012 में पारिवारिक विवाद के कारण उनका तलाक भी हो गया है और वह तब से अपने बच्चों के साथ एक अलग घर में रहती है।

इसी बीच 14.09.21 को प्रार्थिया किसी निजी कार्य से अपने गांव के करीब स्थित दूसरे गांव गई थी, इसी दौरान प्रार्थिया के गांव का ही एक युवक आरोपी अनूप एक्का उसे मिला और बोला कि मैं तुम्हे पसंद करता हूं, और शादी करना चाहता हूं, जिस पर प्रार्थिया के द्वारा कहा गया कि वह तलाकशुदा है और उसके पांच बच्चे भी हैं, तुम्हे कोई और लड़की भी मिल जाएगी।

जिस पर आरोपी अनूप एक्का के द्वारा कहा गया था कि, वह उसी को पसंद करता है और उसी से शादी करेगा, उसी दिन रात को आरोपी अनूप एक्का प्रार्थिया के घर आया और शादी का झांसा देते हुए प्रार्थिया के मना करने के बावजूद दुष्कर्म किया, कुछ दिनों के बाद आरोपी अनूप एक्का ने सिंदूर की डिबिया लाकर, प्रार्थिया के मांग में सिंदूर भर दिया था। तब से लेकर 17.04.25 तक वह प्रार्थिया का दैहिक शोषण करता रहा।

इसी दौरान प्रार्थिया के द्वारा जब शादी करने की बात कही जाती थी, तो आरोपी अनूप एक्का कहता था कि सिंदूर तो लगा दिया हूं, शादी बाद में करेंगे। एक दिन प्रार्थिया को किसी से पता चला कि आरोपी अनूप एक्का किसी और से शादी कर लिया है, जब प्रार्थिया ने फोन के माध्यम से अनूप एक्का से संपर्क कर शादी के संबंध में पूछने पर उसके द्वारा बताया गया कि वह किसी और से शादी कर चुका है व उससे संबंध नहीं रखना चाहता है, इस प्रकार आरोपी अनूप एक्का के द्वारा तलाक शुदा महिला जानते हुए भी, शादी का झांसा देकर प्रार्थिया का दैहिक शोषण किया है।

रिपोर्ट पर थाना फरसाबहार में आरोपी अनूप एक्का के विरुद्ध भा. द. वि. की धारा 450, 376व 376(2)n के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। तथा प्रार्थिया का डॉक्टर के द्वारा मेडिकल परीक्षण भी कराया गया।

विवेचना दौरान पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी अनूप एक्का को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी अनूप एक्का के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

मामले की कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी फरसाबहार उप निरीक्षक विवेक कुमार भगत, सहायक उप निरीक्षक शांति प्रमोद टोप्पो, आरक्षक नीरज तिर्की, ईश्वर साय, महिला आरक्षक बीरजीनिया टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओं से संबंधित अपराधों के प्रति अत्यंत संवेदनशील है, महिला संबंधी अपराध में लिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Related Posts