शादी का झांसा देकर महिला के साथ बलात्कार करने वाला आरोपी पुलिस के गिरफत में…एफआईआर के चंद घंटे बाद बलात्कार के आरोपी को किया गया गिरफ्तार…एफआईआर होने की जानकारी बाद आरेापी बाहर भागने के फिराक में था…आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज गया…
बिलासपुर। दिनांक 13-05-20025 को प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी प्रकाश दास मानिकपुरी से जाने पहचान थी प्रकाश दास मानिकपुरी प्रार्थिया से शादी करने आश्ववासन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था।
जिससे प्रार्थिया गर्भवती हो गई जिससे उसका एक पुत्र भी हुआ जिसकी 12 दिन पश्चात बिमारी के कारण मृत्यु हो गई आरोपी उसके बाद भी प्रार्थिया से लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा।
प्रार्थिया द्वारा शादी करने बोलने पर आरोपी उसके साथ मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर प्रार्थिया आरोपी के विरूद्ध थाना सकरी में अपराध दर्ज कराने पर अपराध क्रमांक 279/2025 धारा 64(2) (M), 115(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकिारियो को अवगत कराया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक प्रदीप आर्य द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी घेराबंदी कर तत्काल विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
विशेष योगदान: निरीक्षक प्रदीप आर्य, सउनि सुरेंद्र तिवारी, म प्रआर मालती तिवारी, आर सुमंत कश्यप, अमित पोर्ते.
थाना सकरी जिला बिलासपुर
अपराध क्र 279/2025 धारा 64(2) (M), 115(2) बीएनएस
आरोपी: प्रकाश दास मानिकपुरी पिता राजूदास उम्र 38 वर्ष साकिन बिजली आफिस के सामने सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर
















