BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

कलेक्टर और एसपी ने चेक पॉइंट का निरीक्षण कर वहां तैनात जवानों से चर्चा कर उनका हौसला बढ़ाया…

बेमेतरा। कलेक्टर शिव अनंत तायल व पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिवरैया चेक पाईंट का निरीक्षण कर पुलिस के जवानों से चर्चा कर उनका मनोबल बढ़ाया। कोरोना संक्रमण रोकने किये गए लॉक डाउन के दौरान कानून व्यवस्था और जन सुविधा को ध्यान में रखने व शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक वस्तुओं का परिवहन बाधित न हो सुनिश्चित करने। और लाक डाउन का पालन करवाते हुए नागरिकों से शालीनतापूर्वक वार्तालाप करने के निर्देश दिए।
तथा चेक पाईंट पर तैनात अधिकारी-कर्मचारियों को विशेष एहतियात बरतते हुए पेट्रोलिंग तथा फिक्स पाईंट के माध्यम से लॉकडाउन का पालन कड़ाई से करवाने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सख्ती से कराने व लोगों से सुरक्षित दूरी बनाये रखने, मास्क, सेनिटाईजर आदि के उपयोग के साथ-साथ कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव संबंधी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने तथा केवल अति आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही को बारीकी से चेक करने के उपरान्त ही प्रवेश देने के निर्देश दिए है।
तथा उन्होनें पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि नियम-कानून का कड़ाई से पालन करवाए इस दौरान किसी भी नागरिक के साथ दुर्व्यवहार न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने जवानों से कहा कि प्रशासन के समस्त विभाग एवं ग्रामीणों से समन्वय स्थापित कर धैर्यतापूर्वक स्वयं की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए उत्कृष्ट कर्तव्य निर्वहन की समझाईश दी।

Related Posts