
भिलाई (सारनाथ एक्सप्रेस)। रविवार को वरिष्ठ नागरिक मंच भिलाई द्वारा वरिष्ठ नागरिक स्नेह सम्मेलन का आयोजन सियान सदन शांतिनगर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में गृहंमंत्री ताम्रध्वज साहू उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्ग विधायक एवं छत्तीसगढ़ भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने की। वहीं विशेष अतिथि के रुप में प्रतिमा चंद्राकर, बृजमोहन सिंह एवं तुलसी साहू उपस्थित हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत सियान सदन कार्यालय में पवनपुत्र हनुमान के तैलचित्र पर माल्र्यापण एवं पूजा-अर्चना कर की गई। सियान सदन के बारे में जानकारी देते हुए बृजमोहन सिंह ने कहा कि सियान सदन को आज 5 वर्ष पूर्ण हो गए हंै एवं यह छठवां वर्ष वरिष्ठ नागरिक स्नेह सम्मेलन के रुप में मनाया जा रहा है। यह आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है। कोरोना के कारण गत वर्ष यह कार्यक्रम नहीं किया गया था। सियान सदन को बनाने में विधायक अरुण वोरा, विधायक देवेन्द्र यादव ने बहुत योगदान दिया एवं सदैव अपना आशीर्वाद सियान सदन को देते हैं। उनकी ही कृपा से सियान सदन आज बचा हुआ है। सियान सदन का संचालन खाद्य विभाग के लिए बने गोदाम से किया जा रहा है। इस गोदाम का उपयोग नहीं होने पर तत्कालीन आयुक्त एवं महापौर देवेन्द्र यादव से अनुमति लेकर बुजुर्गों के लिए यह उपयोग किया जा रहा है। अरुण वोरा छत्तीसगढ़ भंडार निगम के अध्यक्ष हैं। हम उनसे मांग करते हैं कि इसे भवन को सियान सदन को स्थाई तौर पर दिया जाए। अरुण वोरा ने यहां के लोगों को भरपूर प्यार दिया है। हमेशा सुखदुख में साथ दिया है। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अरुण वोरा ने कहा कि विधानसभा सत्र के सातवें दिन मुझे लगा कि मेेरी तबीयत ठीक नहीं है मैने कोविड जांच कराई तो मुझे कोरोना हो गया था। जिसके कारण मैं बहुत कमजोर हो गया हूं। बृजमोहन सिंह ने मुझे बताया कि बुजुर्गों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें आपको आना है जबकि डॉ. ने मुझे एक सप्ताह और आराम करने की सलाह दी थी लेकिन मैं वरिष्ठों की बात आने पर तुरंत हां कर दिया और आशीर्वाद लेने आया हूं आप सब मेरे परिवार के लोग हैं यह मेरा पुराना क्षेत्र रहा है। यह मेरे लिए नया क्षेत्र नहीं है। आप सभी से परिवार का संबंध बना हुआ है। दुर्ग से ही वोरा जी ने भी प्रतिनिधित्व किया था और यही से वो बहुत आगे तक गए। चुनाव में हार-जीत लगी रहती है लेकिन जो संबंध बनता है वह हमेशा बना रहता है। आप सबका सम्मान करना हमारे लिए गौरव की बात है। आप वरिष्ठजनों ने हर क्षेत्र में सराहनीय योगदान दिया। स्थापना का यह छठवां वर्ष है मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि यह भवन आप सबको मिल सके। हम सभी मनुष्य के जीवन में आए हैं इसलिए अच्छा काम करे, अनुभव धीरे धीरे आता है। अनुभव आने के बाद ही यह महसूस होता है कि इतने सारे बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। मैं आप सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं सभी युवा वर्ग को कहता हूं कि अगर आप बुजुर्गों का सम्मान करें उनके साथ समय व्यतीत करें तो आप सभी को ज्यादा लाभ होगा अगर 80 साल के बुजुर्ग और 25 साल के युवा एक साथ बैठें, समय व्यतीत करें तो उस 80 साल के बुजुर्ग और 25 साल के युवा का अनुभव 105 साल के अनुभव उस युवा को मिलेगा। तब वह युवा किसी भी कार्य को आसानी से कर पाएगा। युवा बुजुर्गों से अलग-थलग न रहें। पिछले अनुभव से ही भविष्य का अनुभव पता चलता है। युवा बड़े बुजुर्गों को अपनी पूंजी मानें। उनके अनुभवों का लाभ लें आज संयुक्त परिवार खत्म हो गया है। जिससे सभी रिश्ते-नाते दूर होते जा रहे हैं। सभी लोग अपने बच्चों को संस्कार की शिक्षा जरुर दें।
कार्यक्रम में दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल, मोहनलाल गुप्ता, नरगिस नाथ, परमेश्वर, मनोज सिन्हा, जेपी शुक्ला, नंद कुमार कश्यप, जानकी साहू, अतुलचंद साहू, इरफान खान, अमीत जैन, मनीष जग्यासी, राजेश शर्मा, संजीत चक्रवर्ती सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।














