//प्रेस विज्ञप्ति//
थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत गोपाल नगर स्थित मकान में हुये चोरी का खुलासा, मामले में आरोपी श्याम कुमार यदु गिरफ्तार
थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत गोपाल नगर स्थित सूने मकान का ताला तोड़कर दिया था चोरी की घटना अंजाम।
आरोपी भी है गोपाल नगर का निवासी।
बड़े ही शातिर व प्रोफेशनल तरीके से घटित किया था चोरी की घटना।
आरोपी के कब्जे से चोरी की 01 नग मोबाईल फोन, 01 नग मोटर पंप, 01 नग एग्जास्ट फैन, 01 नग सीलिंग फैन, 03 नग गैस सिलेण्डर, 01 नग गैस चूल्हा एवं अन्य कागजात व दस्तावेज किया गया बरामद।
आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त होण्डा साईन मोटर सायकल भी किया गया जप्त।
आरोपी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 72/20 धारा 457, 380 भादवि. के तहत् किया गया है अपराध पंजीबद्ध।
विवरण – प्रार्थी संतोष कुमार धृतलहरे ने थाना गुढियारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह गोपाल नगर गली नम्बर 02 में परिवार सहित स्वयं के मकान में रहता है तथा कपडा दुकान में सेल्समेन का कार्य करता है प्रार्थी का मूल निवास भालूचुंवा कवर्धा में है। दिनांक 18.03.2020 को बच्चों के स्कुल छुट्टी लगने से प्रार्थी अपने घर पर ताला लगाकर बच्चों को लेकर गांव चला गया था कि दिनांक 19.03.2020 लगातार गांव में रूका था बाद में लकडाउन होने से गांव में रूकना पडा था। दिनांक 18.04.20 को प्रार्थी का पड़ोसी अजय पटेल प्रार्थी को फोन कर बताया कि तुम्हारे घर का ऊपर कमरा का दरवाजा खुला है, बर्तन उपर पडा है कि सूचना पर आज दिनांक 19.04.2020 को प्रार्थी अपनी पत्नि एवं ससुर के साथ गांव से गोपाल नगर घर आकर देखा तो घर बाहर का ताला टूटा था, दरवाजा खोलकर अंदर जाकर देखा तो आलमारी खुली थी, जिसमें रखा चांदी का पैर पट्टी बडी एवं छोटी 02 जोडी, नगदी 20,000/- तथा घर में लगा सिलिंग फैन, मोटर पंप, किचन में रखा गैस चुल्हा व 03 गैस टंकी, थाली, लोटा, गिलास, एग्जास्ट फैन, सेटअप बाक्स, रूम थियेटर, मोबाइल माईक्रोमैक्स की कीपेड वाली एक नग, एवं अन्य दस्तावेज, एटीएम कार्ड 05 नग, पासबुक 05 नग, ड्रायविंग लायसेंस, 02 वोटर आईडी कार्ड 03 रजिस्ट्री पेपर बच्चों और बडों का स्कुली रिजल्ट वाहन आरसी कार्ड, जाति निवास जन्म प्रमाण पत्र, टीसी आधार कार्ड 07 नग, आदि सामान को कोई अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया है, चोरी गये सामान की जुमला किमती 61,760 रू. है। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गुढियारी में अपराध क्रमांक 72/20 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
प्रकरण को गंभीरता से लेते हुये पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आरिफ एच शेख द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री पंकज चंद्रा, नगर पुलिस अधीक्षक उरला श्री अभिषेक माहेश्वरी, थाना प्रभारी गुढियारी श्री रविशंकर तिवारी एवं चैकी प्रभारी रामनगर को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियांे के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया जाकर घटना के संबंध में प्रार्थी एवं उसके परिवार के सदस्यों से विस्तृत पूछताछ किया गया। घटना के संबंध में आसपास के लोगों से भी विस्तृत पूछताछ किया जाकर जानकारी एकत्र की गई। टीम द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही अज्ञात आरोपी के संबंध में तकनीकी विश्लेषण कर आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम को आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिसके आधार पर टीम द्वारा गोपालनगर गुढियारी निवासी श्याम कुमार यदु को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ की गई, परंतु श्याम कुमार यदु द्वारा किसी भी प्रकार से अपराध में अपनी संलिप्तता नहीं होना बताते हुये लगातार टीम को गुमराह किया जा रहा था। जिस पर टीम द्वारा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर अंततः आरोपी श्याम कुमार यदु द्वारा उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से चोरी की 01 नग मोबाईल फोन, 01 नग मोटर पंप, 01 नग एग्जास्ट फैन, 01 नग सीलिंग फैन, 03 नग गैस सिलेण्डर, 01 नग गैस चूल्हा एवं अन्य कागजात व दस्तावेज तथा घटना में प्रयुक्त होण्डा साईन मोटर सायकल भी जप्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी – श्याम कुमार यदु पिता कमलनाथ यदु उम्र 32 साल निवासी गोपालनगर गली नंबर 02 थाना गुढियारी रायपुर।









