भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान के लाहौर के वॉल्टन, गोपाल नगर और नसराबाद इलाकों में आज धमाकों की आवाज सुनी गई…
नईदिल्ली (ए)। भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान के लाहौर के वॉल्टन, गोपाल नगर और नसराबाद इलाकों में आज (08 मई) धमाकों की आवाज सुनी गई. मौके पर रेस्क्यू और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची हैं. जानकारी के मुताबिक, लगातार तीन धमाके हुए हैं. हालांकि, इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की गई है. बीते दिन पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के बोलन दर्रा इलाके में IED ब्लास्ट से हुई थी, जिसमें 12 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई. बलूच लिबरेशन आर्मी ने इस घटना की जानकारी ली है।
धमाके लाहौर एयरपोर्ट के पास हुए हैं। पाकिस्तान की सेना ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और इलाके में सायरन की आवाज सुनाई दे रही है। पाकिस्तान की स्थानीय जियो न्यूज ने इस ब्लास्ट की खबर को कंफर्म किया है।
धमाके लाहौर के पुराने एयरपोर्ट के पास हुए हैं. जिसके बाद लाहौर एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया. धमाके के चश्मदीद का दावा है कि ये हमला मिसाइलों से किया गया है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद ये दूसरा सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है. हताहतों को लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन तस्वीरों से लग रहा है कि इमारतों को बड़ा नुकसान पहुंचा है।
धमाकों की वजह से अफरातफरी मच गई है। लाहौर एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है। एक दिन पहले ही भारत के पाकिस्तान के कई स्थानों पर भारत ने हमला किया था, इसके मद्देनजर जंग की आशंकाएं बढ़ गई है। इस बीच भारत ने भी अपनी सुरक्षा बढ़ा दी है।
















