BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पाकिस्तान में 100 KM अंदर तक मार…हमला के वक्त मौजूद थे 900 से ज्यादा दहशतगर्द, भारत की एयर स्ट्राइक में तबाह हुए 9 ठिकाने, जानिए कहां-कहां हुए हमले?

भारत की पराक्रमी सेनाओं ने पाकिस्तान के 4 और पीओके के 5 ठिकानों को टारगेट किया है. भारतीय खुफिया एजेंसी RAW ने सभी टारगेट की पहचान की थी, जिसके बाद पूरी प्लानिंग के साथ लश्कर और जैश के ठिकानों पर हमला किया गया. आइए जानते हैं ये कौन-कौन से ठिकाने हैं और इंटरनेशनल बॉर्डर से कितनी दूर हैं…

 

 

नईदिल्ली (ए)। भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर बदला ले लिया है। भारतीय सेना ने रात करीब 1 बजकर 28 मिनट पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया। भारत ने सारे हमले अपने एयरस्पेस से किए। पाकिस्तान ने माना भारत ने स्ट्राइक किया है। भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली और मुजफ्फराबाद में आतंकवादियों के ठिकाने पर हमले किए। इस हमले में बहावलपुर में आतंकी मसूद अजहर के अड्डे पर मिसाइल दागी गई।

जानकारी के मुताबिक जब हमला हुआ तब इन नौ ठिकानों पर 900 से ज्यादा आतंकवादी मौजूद थे। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के पंजाब में स्थित बहावलपुर में जिस मस्जिद को तबाह किया है, वो पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का हेडक्वार्टर कही जाती थी। इसी मस्जिद में कंधार विमान अपहरण कांड में छूटा भारत का “मोस्ट वांटेड” आतंकी मसूद अजहर अपने आतंकियों को भारत में भेजकर बड़ी घटनाओं को अंजाम देता था। आतंकी मसूद अजहर संसद पर हुए आतंकी हमले का भी मास्टरमाइंड है। मसूद अजहर कई महीनों से लापता था, लेकिन 2024 के आखिरी महीनों में उसे फिर से बहावलपुर में देखा गया था।

बहावलपुर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के चार ट्रेनिंग सेंटर हैं, जहां बच्चों और युवाओं को ट्रेनिंग दी जाती है। इसके बाद एडवांस ट्रेनिंग के लिए उन्हें PoK भेजा जाता है। बहावलपुर में पाक सेना का मुख्यालय और एयरबेस भी है। इससे करीब 10 किलोमीटर दूरी पर ही आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ट्रेनिंग कैंप चला रहा था।

NSA अजित डोभाल ने बयान जारी कर बताया कि भारतीय सेना ने सटीक निशाना लगाया और केवल आतंकी ठिकानों को तबाह किया। वहीं भारत के इस एक्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उम्मीद करता हूं कि ये सब जल्द खत्म होगा। भारत ने अमेरिका के अलावा ब्रिटेन, रूस, सऊदी अरब और UAE को भी हमले की जानकारी दी है।

जानें कहां कितने आतंकी थे मौजूद?

बहावलपुर: 250+
मुरीदके: 120+
मुजफ्फराबाद: 110-130
कोटली: 75-80
सियालकोट: 100
गुलपुर: 75-80
भिम्बर: 60
चक अमरू: 70-80

पाकिस्तानी सेना का दावा है कि 6 जगहों पर भारत ने 24 सर्जिकल स्ट्राइक की हैं.

अहमदपुर ईस्ट – चार स्ट्राइक हुई
मुजफ्फराबाद – सात स्ट्राइक हुई
कोटली – पांच स्ट्राइक हुई
मुरीदके – चार स्ट्राइक हुई
सियालकोट – कोटली लुहारा- दो स्ट्राइक
शक्करगढ़ – दो स्ट्राइक

भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया गया. 

1. बहावलपुर में 2 ठिकाने बने निशाना
2. मुरीदके
3. मुजफ्फराबाद
4. कोटली
5. गुलपुर
6. भिंबर
7. चक अमरू
8. सियालकोट

Related Posts